whatsApp down: वॉट्सऐप, फेसबुक या इंस्टाग्राम, क्यों अचानक डाउन हो जाते हैं ऐप्स? ऐसा हो तो पहले क्या करें?


Powered by :

Last Updated:

WhatsApp, Instagram और दूसरे ऐप्स कई बार अचानक डाउन हो जाते हैं. कभी सर्वर समस्या, कभी इंटरनेट या ऐप कैश की वजह से दिक्कत आती है. जानें ऐप डाउन होने के पीछे के मुख्य कारण और उन्हें ठीक करने के आसान तरीके.

ख़बरें फटाफट

वॉट्सऐप या इंस्टाग्राम, क्यों अचानक डाउन हो जाते हैं ऐप्स? ऐसा हो तो क्या करेंZoom

WhatsApp Desktop में बड़ी गड़बड़ी, यूजर्स बोले- चैट्स नहीं खुल रहीं

20 मई की सुबह WhatsApp Web और Desktop यूजर्स को बड़ी तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा. भारत समेत कई देशों में यूजर्स ने शिकायत की कि WhatsApp Web बार-बार क्रैश हो रहा है, जबकि Desktop ऐप खोलने पर उन्हें सीधे Facebook लॉगइन पेज पर भेजा जा रहा है. ये पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ है और न ही सिर्फ इस ऐप के साथ ऐसा हुआ है. तो इसलिए कई बार ये सवाल उठता है कि ऐसा अचानक क्यों हो जाता है. आए दिन वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम या दूसरे ऐप्स डाउन हो जाते हैं. कभी ऐप्स लोड नहीं होते या या फिर लॉगइन या एरर जैसा मैसेज दिखाते हैं. कई बार पूरा देश या दुनिया भर में यह समस्या हो जाती है. तो आखिर ऐसा क्यों होता है?

1. सर्वर डाउन होना (सबसे आम कारण)- वॉट्सऐप, फेसबुक या इंस्टाग्राम जैसी बड़ी कंपनियां हजारों सर्वर (बड़े कंप्यूटर) चलाती हैं. जब इन सर्वर में कोई तकनीकी समस्या आती है, मेंटेनेंस होता है या अचानक बहुत ज्यादा ट्रैफिक बढ़ जाता है, तो ऐप डाउन हो जाता है. उदाहरण के लिए त्योहारों, मैचों या बड़े इवेंट के समय लाखों लोग एक साथ ऐप इस्तेमाल करते हैं, जिससे सर्वर ओवरलोड हो जाता है.

2. आपका इंटरनेट कनेक्शन

अगर आपका मोबाइल डेटा या वाई-फाई कमजोर है, तो ऐप अचानक बंद लग सकता है. कई बार 4G/5G सिग्नल आता-जाता रहता है, जिससे ऐप काम नहीं करता.

3. ऐप कैश और डेटा जमा होना

लंबे समय तक ऐप चलाने से उसमें अनावश्यक फाइल्स (कैश) जमा हो जाती हैं. इससे ऐप धीमा हो जाता है या अचानक क्रैश हो जाता है.4. पुराना ऐप वर्जन

अगर आपने ऐप को लंबे समय से अपडेट नहीं किया है, तो नई समस्या आने पर पुराना वर्जन काम नहीं करता.

5. डिवाइस की समस्या

मोबाइल का स्टोरेज फुल होना, कम RAM या बैटरी सेविंग मोड भी ऐप को डाउन कर सकता है.

क्या करें जब ऐप डाउन हो?

  • इंटरनेट कनेक्शन चेक करें (Wi-Fi और मोबाइल डेटा दोनों ट्राई करें)
  • ऐप को Force Stop करके दोबारा खोलें
  • कैश क्लियर करें (Settings – Apps – WhatsApp – Storage – Clear Cache)
  • ऐप को अपडेट करें
  • अगर समस्या पूरे देश में है तो थोड़ी देर इंतजार करें, ज्यादातर 10-30 मिनट में ठीक हो जाता है.

वॉट्सऐप या कोई भी ऐप अचानक डाउन होना आम समस्या है. ज्यादातर मामलों में यह कंपनी की तरफ से सर्वर समस्या होती है, जिसे वे जल्दी ठीक कर लेते हैं. लेकिन अगर बार-बार हो रहा है तो अपना इंटरनेट, कैश और ऐप अपडेट चेक जरूर करें. आजकल हमारा पूरा काम इन ऐप्स पर निर्भर है, इसलिए उन्हें सही रखना बहुत जरूरी है.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link