Last Updated:
Amazon ने भारत में नया Fire TV Stick HD लॉन्च किया है, जिसकी कीमत ₹4,999 है. ये डिवाइस 1080p स्ट्रीमिंग, Wi-Fi 6, Alexa वॉयस कंट्रोल और तेज परफॉर्मेंस के साथ आता है. जानें इसके फीचर्स, डिजाइन और OTT सपोर्ट की पूरी जानकारी….
Alexa और Wi-Fi 6 के साथ Amazon का नया स्ट्रीमिंग डिवाइस
अगर आप अपने पुराने टीवी को स्मार्ट टीवी में बदलना चाहते हैं, तो अमेज़न का नया Fire TV Stick HD आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है. कंपनी ने इसे भारत में ₹4,999 की कीमत पर लॉन्च किया है, जिसे खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो कम बजट में स्मार्ट स्ट्रीमिंग एक्सपीरियंस चाहते हैं.
अमेज़न का दावा है कि ये नया Fire TV Stick HD पिछले HD मॉडल की तुलना में 30% ज्यादा तेज है. यह डिवाइस फुल HD 1080p स्ट्रीमिंग को सपोर्ट करता है और HDR10+ सपोर्ट के साथ बेहतर कलर और ब्राइटनेस प्रदान करता है. इससे मूवी और वेब सीरीज देखने का अनुभव और भी बेहतर हो जाता है.
Wi-Fi 6 और बेहतर कनेक्टिविटी
इस स्ट्रीमिंग डिवाइस में Wi-Fi 6 सपोर्ट दिया गया है, जिससे कमजोर या भीड़भाड़ वाले नेटवर्क में भी बेहतर कनेक्शन मिलता है. इसके साथ Bluetooth 5.3 सपोर्ट भी मिलता है, जो ऐप्स और कंट्रोल को तेजी से रिस्पॉन्सिव बनाता है.
कॉम्पैक्ट डिजाइन और आसान सेटअप
Fire TV Stick HD का डिजाइन पहले से 30% ज्यादा स्लिम है. इसे सीधे टीवी के HDMI पोर्ट में लगाकर यूज किया जा सकता है. कई मामलों में यह टीवी के USB पोर्ट से भी पावर ले लेता है, जिससे अतिरिक्त वायरिंग की जरूरत नहीं पड़ती.
सेटअप भी बेहद आसान है
बस Wi-Fi कनेक्ट करें, Amazon अकाउंट से लॉगइन करें और स्ट्रीमिंग शुरू करें. साथ में मिलने वाला Alexa Voice Remote ऐप्स और कंटेंट को वॉयस कमांड से कंट्रोल करने की सुविधा देता है.
OTT और गेमिंग सपोर्ट
ये डिवेइस Netflix, Prime Video, YouTube, JioHotstar और Zee5 जैसे सभी प्रमुख OTT प्लेटफॉर्म्स को सपोर्ट करता है. खास बात यह है कि इसमें Xbox Cloud Gaming सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे यूजर्स Bluetooth कंट्रोलर की मदद से टीवी पर गेमिंग का मजा ले सकते हैं.
बेहतर स्मार्ट एक्सपीरिएंस
Alexa इंटीग्रेशन के साथ आप स्मार्ट होम डिवाइसेस को भी कंट्रोल कर सकते हैं. Fire TV Stick HD उन लोगों के लिए एक वैल्यू-फॉर-मनी डिवाइस है जो कम कीमत में स्मार्ट टीवी जैसा अनुभव चाहते हैं.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें