सैमसंग के फोल्डेबल अब बनेंगे AI पावरहाउस! Galaxy Z Fold 8 में बड़ा धमाका, बिना टच किए काम करेगा फोन!


Powered by :

Last Updated:

सैमसंग के आने वाले Galaxy Z Fold 8 और Flip 8 में Google का नया Gemini Intelligence AI फीचर मिलने की संभावना है. जानें कैसे ये AI क्रॉस-ऐप ऑटोमेशन और स्मार्ट असिस्टेंट फीचर्स के साथ स्मार्टफोन अनुभव को बदल देगा.

ख़बरें फटाफट

सैमसंग के फोल्डेबल अब बनेंगे AI पावरहाउस! Galaxy Z Fold 8 में बड़ा धमाकाZoom

Galaxy Z Flip 8 होगा अब तक का सबसे स्मार्ट फोल्डेबल फोन!

गूगल ने हाल ही में अपने नए AI सिस्टम जेमीनी इंटेलिजेंस को पेश किया है, जो एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स के लिए एक एडवांस्ड AI फीचर्स का सेट है. ये फीचर्स क्रॉस-ऐप ऑटोमेशन, स्मार्ट विजेट्स और ज्यादा पावरफुल असिस्टेंट क्षमताओं के साथ यूजर एक्सपीरिएंस को पूरी तरह बदलने वाला है.

अब एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, ये AI फीचर सबसे पहले Samsung के आने वाले फोल्डेबल फोन्स में देखने को मिल सकता है.

किन फोन में सबसे पहले मिलेगा Gemini Intelligence?
रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy Z Fold 8 और Samsung Galaxy Z Flip 8 ऐसे पहले डिवाइसेस हो सकते हैं जिनमें Gemini Intelligence को इंटीग्रेट किया जाएगा. इसके अलावा सैमसंग का नया गैलेक्सी वाइड फोल्ड भी इस फीचर के साथ आ सकता है.

क्या है Gemini Intelligence?
गूगल का यह नया AI सिस्टम सिर्फ एक असिस्टेंट नहीं है, बल्कि यह: अलग-अलग ऐप्स के बीच काम कर सकता है, यूजर के लिए ऑटोमैटिक टास्क पूरे कर सकता है, स्मार्ट विजेट्स और सुझाव दे सकता है, Android सिस्टम को और ज्यादा इंटेलिजेंट बनाता है और इसे खास तौर पर इस तरह डिजाइन किया गया है कि यूजर को बार-बार ऐप स्विच न करना पड़े.

कौन से डिवाइस होंगे पहले लॉन्च में शामिल?
Gemini Intelligence फीचर को सबसे पहले आने वाले हाई-एंड डिवाइसेस में देखा जाएगा जैसे:

  1. Samsung Galaxy S26 Series
  2. गूगल Pixel 10 Series
  3. और अब संभावित रूप से Galaxy Fold 8 और Flip 8

One UI 9 के साथ आएगा नया AI सिस्टम
सैमसंग अपने नए फोल्डेबल्स में एंड्रॉयड 17 बेस्ड One UI 9 लाने की तैयारी में है. इस अपडेट में पहले से ज्यादा एडवांस AI फीचर्स मिल सकते हैं. कंपनी पहले ही One UI 8.5 में कुछ AI टूल्स दिखा चुकी है, लेकिन One UI 9 इसे और आगे ले जाएगा.

टेक दुनिया के लिए क्या मतलब है?
अगर ये रिपोर्ट सही साबित होती है, तो Galaxy Z Fold 8 और Flip 8 सिर्फ फोल्डेबल फोन नहीं रहेंगे, बल्कि AI-पावर्ड स्मार्ट डिवाइसेस बन जाएंगे जो यूजर के कई काम खुद ही संभाल लेंगे.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link