Skoda Kodiaq: स्कोडा ने Kushaq के बाद अपनी अब एक और प्रीमियम फ्लैगशिप SUV कार Kodiaq का नया 2026 मॉडल भारत में पेश कर दिया है। कंपनी ने पिछले मॉडल के मुकाबले नए मॉडल में कई अपडेट्स दिए हैं जिससे गाड़ी अब पहले से भी अधिक लक्ज़री और सुरक्षित बन गई है। इसके साथ ही गाड़ी में कुछ नए स्मार्ट फीचर्स भी जोड़े गए हैं।
बता दें कि Skoda Kodiaq लाउंज, स्पोर्टलाइन और सेलेक्शन L&K 3 वेरिएंट में उपलब्ध रहेगी। कोडिएक लाउंज वेरिएंट 5 सीटर और सेलेक्शन L&K 7 सीटर वेरिएंट में उपलब्ध रहेगा।
ADAS फीचर्स पहली बार दिए गए
Kodiaq के स्पोर्टलाइन और सेलेक्शन L&K 3 वेरिएंट में पहली बार एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स (ADAS) फीचर्स दिए गए हैं। इसमें एडेप्टिव फ्रंट–लाइटिंग सिस्टम (एएफएस) के साथ एलईडी मैट्रिक्स हेडलाइट्स, एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, फ्रंट असिस्ट विद वार्निंग एंड ब्रेकिंग रिएक्शन, लेन असिस्ट, साइड असिस्ट (ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन और लेन चेंज असिस्ट), रियर ट्रैफिक अलर्ट और एग्जिट वार्निंग सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल हैं।
Kodiaq Lounge के फीचर्स
स्कोडा Kodiaq लाउंज वेरिएंट में स्टैंडर्ड रूप से 786 लीटर का विशाल बूट स्पेस दिया गया है। 5–सीटर कॉन्फ़िगरेशन के साथ पेश की गई कोडिएक लाउंज उन ग्राहकों के लिए तैयार की गई है, जो बेहतरीन वैल्यू के साथ कोडिएक की मूल खूबियों—2.0 टीएसआई इंजन, 7 स्पीड डीएसजी ट्रांसमिशन को बनाए रखना चाहते हैं।
गाड़ी के केबिन में फैब्रिक अपहोल्स्ट्री दी गई है। इसके साथ ही इसमें कोडिएक की विशिष्ट आरामदायक फीचर्स शामिल हैं, जिनमें स्लाइडिंग पैनोरमिक सनरूफ, शिफ्ट पैडल्स के साथ टू–स्पोक लेदर मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, थ्री–ज़ोन क्लाइमेट्रॉनिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे कई अन्य फीचर्स शामिल हैं।
Kodiaq Sportsline के फीचर्स
अभी तक Kodiaq Selection L&K में 360-डिग्री एरिया व्यू कैमरा, इंटेलिजेंट पार्क असिस्ट और हॉरिज़ॉन्टल लाइट स्ट्रिप के साथ फ्रंट ग्रिल जैसे फीचर्स अब स्पोर्टलाइन ट्रिम में भी दिए गए हैं। कोडिएक स्पोर्टलाइन में ग्लॉसी ब्लैक एक्सटीरियर स्टाइलिंग एलिमेंट्स, ब्लैक इंटीरियर्स, शिफ्ट पैडल्स के साथ स्पोर्ट थ्री–स्पोक लेदर मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, एल्युमिनियम पैडल्स जैसे कुछ अन्य फीचर्स भी दिए गए हैं।
Kodiaq Selection L&K के फीचर्स
Kodiaq Selection L&K अपने सबसे ज्यादा लक्ज़री फीचर्स के लिए जानी जाती है। गाड़ी के केबिन को लेदर अपहोल्स्ट्री से सजाया गया है। इसके साथ ही फ्रंट एर्गो सीट्स में न्यूमेटिक मसाज, वेंटिलेशन, हीटिंग और पावर एडजस्टमेंट जैसी सुविधाएँ दी गई हैं। इसमें भी ADAS फीचर्स मिलेंगे।
इंजन
कंपनी ने इंजन में कोई बदलाव नहीं किया नई Skoda Kodiaq में पहले वाला 2.0 लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 204bhp की पावर उत्पन्न करने की क्षमता रखता है। इस गाड़ी में 7-स्पीड डुअल क्लच वाला ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। खराब रास्तों पर बेहतर प्रदर्शन के लिए इस SUV में 4×4 ड्राइव सिस्टम भी दिया गया है।
Skoda Kodiaq 2026 कीमत
Skoda Kodiaq Lounge की एक्स शोरूम कीमत 36,99,000 रुपये, Sportline की एक्स शोरूम कीमत 44,99,000 रुपये और Selection L&K की एक्स शोरूम कीमत 46,99,000 रुपये है।