
Redmi 15 5G कंपनी का एक बजट स्मार्टफोन है जिसमें 7000 mah की बड़ी बैटरी जैसे कई अच्छे फीचर्स मिलते हैं। अब फ्लिपकार्ट सेल में इस फोन पर भी जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है जिससे ग्राहकों के पास इस फोन को सस्ती कीमत में खरीदने का बढ़िया अवसर है।
Redmi 15 5G के 8GB रैम +128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत फ्लिपकार्ट सेल में 19,980 रुपये है। अगर आप इस फोन को फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदेंगे तो आप फोन पर 1,474 रुपये की बड़ी छूट पा सकेंगे। इसके अलावा यहां 14,150 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर भी है जिससे ग्राहकों को यह फोन बड़े डिस्काउंट के साथ मिल सकता है।
इस फोन में 6.9 इंच की स्क्रीन पर 144 hz के रिफ्रेश रेट के साथ फुल एचडी डिस्पले मिलता है। फोन में 850 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर लगाया है। इस फोन में 50 MP का AI डुअल कैमरा सेटअप दिया है। फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
Redmi 15 5G स्मार्टफोन में साइड फिंगर प्रिंट सेंसर लगाया गया है। इस फोन को IP64 की रेटिंग भी मिली है, जो फोन को धूल-मिट्टी और पानी से सुरक्षा प्रदान करने का प्रमाण देती है।
इस फोन में 7000 mah की इवी ग्रेड बैटरी लगाई गई है। कंपनी के अनुसार इसे फुल चार्ज करने पर 2 दिन तक का बैकअप मिलता है। Xiaomi इस फोन के साथ 33W का फ़ास्ट चार्जर भी देती है। रेडमी के इस फोन में 18W की रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी मौजूद है। यह फोन एंड्राइड 15 (Android 15) पर आधारित Hyper OS 2 के साथ आता है। लेकिन कंपनी फोन पर 2 वर्ष तक का सॉफ्टवेयर अपडेट और 4 वर्ष तक के सिक्युरिटी अपडेट भी देगी।