
Samsung Galaxy S26 5G भले ही कंपनी का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन है लेकिन अब कंपनी ने अपना पिछले फ्लैगशिप फोन Samsung Galaxy S25 की कीमत में भारी कटौती कर दी है। इससे ग्राहकों के पास सैमसंग के इस शानदार फोन को सस्ती कीमत में खरीदने का शानदार अवसर है।
Flipkart सेल में Samsung Galaxy S25 5G के 12 GB RAM, 128 GB वेरिएंट की कीमत अब घट कर 56,999 रुपये, 12 GB RAM, 256 GB वेरिएंट की कीमत 62,999 रुपये और 12 GB RAM + 512 GB स्टोरेज की कीमत घट कर अब 74,999 रुपये हो गई है। इसके साथ ही अगर आप इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट ऐक्सिस या फ्लिपकार्ट एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो आपको 2850 रुपये का बंपर डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा यहां 32,700 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे ग्राहक फोन को काफी सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
1 प्रोसेसर- इस स्मार्टफोन में Qualcomm 8 Elite for Galaxy प्रोसेसर लगाया हुआ है।
2 डिस्प्ले- फोन में 6.2 इंच की स्क्रीन पर Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120 HZ का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
3 रैम और स्टोरेज- यह फोन 12 GB RAM 128 GB स्टोरेज, 12 GB RAM 256 GB स्टोरेज और 12 GB RAM 512 GB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट में आता है।
4 कैमरा- Samsung Galaxy S25 5G फोन में 50 MP का मेन बैक कैमरा, 10 MP का दूसरा और 12 MP का तीसरा कैमरा लगा हुआ है। फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा लगा हुआ है।
5.बैटरी- इस फोन में 5000 mah की बैटरी है।
6.ओएस- यह फोन अब Android 16 पर काम करता है।
7. एआई फीचर्स- सैमसंग Galaxy S25 5G फोन में बहुत सारे एआई फीचर्स के साथ Gemini का जबरदस्त सपोर्ट भी मिलता है।