![]()
Google वर्ष 2026 में अपना Google Pixel 10a तो लॉन्च कर चुका है। लेकिन अब कंपनी अपनी फ्लैगशिप Google Pixel 11 सीरीज पर काम कर रही है। पिछली बार Google Pixel 10 सीरीज से Google Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL के साथ Pixel Fold भी लॉन्च हुआ था। हालांकि इस वर्ष कौन Pixel Fold लॉन्च होगा या नहीं इसका तो पता नहीं लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए बेस वेरिएंट Google Pixel 11 के फीचर्स की जानकारी मिली है। बता दें कि पिछले कुछ वर्षों से Google अपनी नई Pixel सीरीज को अगस्त के महीने में लॉन्च करता आया है।
मीडिया रिपोर्ट से Google Pixel 11 के डिजाइन की जानकारी मिली है। गूगल के इस नए फोन के बेजेल पिछले Google Pixel 10 के मुकाबले पतले हो सकते हैं। हालांकि Google Pixel 11 में भी कैमरा सेटअप ओवल शेप में होने की उम्मीद है। फोन की बैक साइड पर इस बार भी ग्लास लगा हो सकता है। इस बार Google Pixel 11 की मोटाई 8.5 एमएम हो सकती है जिससे यह Google Pixel 10 के मुकाबले पतला हो सकता है।
गूगल हर वर्ष अपनी पिक्सल सीरीज को नए एंड्रॉयड ओएस के साथ लॉन्च करता है। इससे उम्मीद है कि Google Pixel 11 सीरीज को Android 17 के साथ लॉन्च किया जाएगा।
पिछले कुछ समय से हर वर्ष गूगल अपने फोन में अपना ही प्रोसेसर लगा रहा है। इस कारण Google Pixel 11 को भी Google Tensor G6 प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर सकता है। कंपनी Google Pixel 11 को 256 GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में लॉन्च कर सकता है।
Google Pixel 10 में ट्रिपल कैमरा दिया गया था जिसमें मेन कैमरा 50 MP का था। Google Pixel 11 को भी ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसी तरह Google Pixel 11 में भी 50 MP का मेन बैक कैमरा दिया जा सकता है। Google Pixel 10 से कंपनी ने बेस वेरिएंट में भी टेलीफोटो कैमरा दिया था। इस कारण उम्मीद है कि Google Pixel 11 में भी टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है।