आज के समय में टैबलेट सिर्फ एंटरटेनमेंट डिवाइस नहीं रह गए हैं, बल्कि यह काम, स्टडी और कंटेंट क्रिएशन के लिए भी इस्तेमाल हो रहे हैं. इसी ट्रेंड को देखते हुए वीवो ने इस टैबलेट में पावरफुल हार्डवेयर, बड़ा डिस्प्ले और स्टाइलस-कीबोर्ड सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं, जिससे ये लैपटॉप का एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है. वीवो ने अपना नया प्रीमियम टैबलेट वीवो पैड 6 Pro चीन में लॉन्च कर दिया है.
यह डिवाइस हाल ही में Mobile World Congress 2026 में दिखाए गए प्रोडक्ट्स में से एक है और इसमें फ्लैगशिप लेवल फीचर्स दिए गए हैं.
कीमत और उपलब्धता- वीवो पैड 6 प्रो की कीमत CNY 4,499 (लगभग ₹61,600) से शुरू होती है, जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है. वहीं इसका टॉप वेरिएंट 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ CNY 6,699 (लगभग ₹91,800) में आता है. यह टैबलेट 3 अप्रैल से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
इस टैबलेट में 13.2-इंच का 4K LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 540Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है और इसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स जैसा पावरफुल बनाता है.
बैटरी और कनेक्टिविटी
वीवो Pad 6 Pro में 13,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट मिलता है.
कैमरा और बाकी फीचर्स
इस टैबलेट में 13MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसके अलावा इसमें 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम दिया गया है, जो शानदार साउंड एक्सपीरिएंस देता है. यह टैबलेट स्टाइलस और कीबोर्ड सपोर्ट के साथ आता है, जिससे यह काम और एंटरटेनमेंट दोनों के लिए उपयोगी बन जाता है.
अगर आप एक पावरफुल टैबलेट चाहते हैं जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग और कंटेंट क्रिएशन के लिए शानदार हो, तो वीवो Pad 6 Pro एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है.