WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना चैट खोले पढ़ें मैसेज! आ रहा है कमाल का फीचर

WhatsApp अपने यूज़र्स के एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स पर काम कर रहा है. अब कंपनी एक ऐसे स्मार्ट फीचर की टेस्टिंग कर रही है जो व्यस्त चैट्स को पढ़ना बेहद आसान बना देगा. इस नए फीचर का नाम ‘Unread Summary’ है, जो खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए फायदेमंद होगा जो कई ग्रुप्स और लंबी चैट्स में एक्टिव रहते हैं.

इस फीचर की मदद से यूज़र्स कई अनरीड चैट्स का एक साथ सार (summary) देख सकेंगे. इसका मतलब है कि अब हर चैट खोलकर हर मैसेज पढ़ने की जरूरत नहीं होगी. यूज़र को एक छोटा और साफ overview मिलेगा, जिससे वे तुरंत समझ पाएंगे कि बातचीत में क्या खास हुआ है. यह फीचर समय बचाने के साथ-साथ महत्वपूर्ण जानकारी को जल्दी समझने में मदद करेगा.

इस फीचर को सुरक्षित बनाने के लिए वॉट्सऐप ‘Private Processing’ नाम की तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है. इसके तहत केवल नए मैसेज ही प्रोसेस किए जाएंगे और summary एक सुरक्षित वातावरण में तैयार होगी.

खास बात यह है कि ना वॉट्सऐप और ना ही इसकी पैरेंट कंपनी मेटा इस डेटा को एक्सेस कर पाएंगे. इससे यूज़र्स की प्राइवेसी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी.

जब चाहें कर सकेंगे ऑन-ऑफ
वॉट्सऐप ने इस फीचर को पूरी तरह ऑप्शनल रखा है. यह डिफॉल्ट रूप से बंद रहेगा और यूज़र्स को इसे खुद सेटिंग्स में जाकर ऑन करना होगा. साथ ही, यूज़र यह भी तय कर सकेंगे कि वे किन चैट्स का समरी देखना चाहते हैं. इस तरह यूज़र्स को अपने डेटा पर पूरा कंट्रोल मिलेगा.

फिलहाल यह फीचर Android beta वर्जन में टेस्ट किया जा रहा है और अभी सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध नहीं है. उम्मीद की जा रही है कि टेस्टिंग पूरी होने के बाद इसे धीरे-धीरे रोलआउट किया जाएगा. आने वाले समय में यह फीचर चैट मैनेजमेंट को और भी आसान बना सकता है.

Leave a Comment