बैटरी खत्म होने की टेंशन खत्म! पलक झपकते ही फोन फुल चार्ज कर देंगे ये 5 दमदार और सस्ते पावर बैंक


आजकल सफर के समय मोबाइल फोन सबसे जरूरी साथी होता है. नेविगेशन, कॉल, फोटो या मनोरंजन- सबके लिए बैटरी चाहिए. लेकिन बैटरी खत्म होने का डर हर ट्रैवलर को सताता है. इस समस्या का आसान समाधान है अच्छा पावर बैंक. खासकर 20000mAh क्षमता वाले, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाले और सुरक्षित पावर बैंक. ये पलक झपकते ही आपके फोन को फुल चार्ज कर देते हैं.

यहां हम जिन 5 बेहतरीन और सस्ते पावर बैंक के बारे में बता रहे हैं वो आपके सफर को आरामदायक बना देंगे. ये सभी फास्ट चार्जिंग देते हैं, कई डिवाइस एक साथ चार्ज कर सकते हैं और कीमत भी जेब पर बोझ नहीं डालती.

1. Xiaomi 4i 20000mAh Power Bank

ये पावर बैंक 33W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है. एक बार फुल चार्ज करके आप अपने स्मार्टफोन को 4-5 बार फुल चार्ज कर सकते हैं. इसमें टाइप-C और USB पोर्ट हैं. ओवरचार्ज, ओवरहीटिंग और शॉर्ट सर्किट से सुरक्षा है. वजन हल्का है, इसलिए बैग में आसानी से रख सकते हैं. कीमत लगभग ₹1800-2000 के आसपास. सफर में सबसे भरोसेमंद साथी.

2. URBN 20000mAh Power Bank

ये सुपर फास्ट 22.5W चार्जिंग वाला पावर बैंक है. ड्यूल आउटपुट से दो डिवाइस एक साथ चार्ज हो जाते हैं. कॉम्पैक्ट साइज और हल्का वजन इसे ट्रैवल के लिए परफेक्ट बनाता है. सिक्स-मंथ वारंटी मिलती है. कीमत ₹1600-1700 के बीच. सस्ता होने के बावजूद परफॉर्मेंस दमदार है.

3. Ambrane 20000mAh Power Bank

22.5W फास्ट चार्जिंग और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ ये पावर बैंक लंबे समय तक चलता है. मल्टीपल पोर्ट्स और अच्छी सेफ्टी फीचर्स हैं. ट्रैवलर्स के लिए ड्यूरेबल ऑप्शन है. कीमत ₹1400-1600. बजट में अच्छा परफॉर्मेंस चाहिए तो यही चुनें.

4. boAt PB400 Pro 20000mAh

ब्रांडेड क्वालिटी और 22.5W फास्टे चार्जिंग. स्टाइलिश लुक, LED इंडिकेटर और मजबूत केसिंग. दो-तीन डिवाइस आसानी से चार्ज करता है. कीमत ₹1800-2000. युवा ट्रैवलर्स और म्यूजिक लवर्स के लिए बढ़िया.

5. Portronics Power Shutter 20000mAh

बिल्ट-इन केबल और मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग फीचर के साथ ये काफी सुविधाजनक है. LED डिस्प्ले बैटरी लेवल दिखाता है. फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और सेफ्टी फीचर्स पूरे हैं. कीमत ₹1900-2000 के आसपास. सफर में केबल भूलने का डर भी खत्म.

ये सभी पावर बैंक लिथियम-पॉलीमर बैटरी वाले हैं, जो सुरक्षित और लंबे समय तक चलने वाले होते हैं. एयरपोर्ट पर ले जाने लायक (20000mAh तक अनुमति) और कई ब्रांड्स पर वारंटी भी मिलती है. खरीदते समय ओरिजिनल प्रोडक्ट चेक करें और रिव्यू पढ़ें. इन पावर बैंक्स की मदद से अब लंबे सफर में बैटरी की चिंता भूल जाइए. फोन हमेशा तैयार रहेगा. बस एक अच्छा पावर बैंक अपने बैग में रख लीजिए और मजे से घूमिए.



Source link

Leave a Comment