
samsung galaxy a57, galaxy a37 | Image:
samsung
Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G भारत में लॉन्च हो चुके हैं। दक्षिण कोरियाई कंपनी के यह दोनों नए अपर मिड रेंज स्मार्टफोन हैं जो पिछले Galaxy A56 5G और Galaxy A36 5G के अपग्रेड वर्जन हैं। कंपनी ने इनमें कई शानदार फीचर्स दिए हैं जिन्हें हम आपको बताने जा रहे हैं।
Samsung Galaxy A57 5G के फीचर्स
Samsung Galaxy A57 5G Awesome Navy, Awesome Icyblue और Awesome Lilac जैसे 3 कलर्स में पेश हुआ है। इस फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन पर Full HD+ Super AMOLED Plus डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
इस स्मार्टफोन में Exynos 1680 प्रोसेसर लगाया गया है। यह फोन 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट में लॉन्च हुआ है।
कैमरा की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 MP का वाइड कैमरा, 12 MP का अल्ट्रा वाइड और 5 MP का मैक्रो कैमरा लगाया गया है। तो वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फ़ी के लिए फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इस फोन में 5000 mAh की बैटरी लगाई गई है जिसके लिए 45W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। सैमसंग के अनुसार फोन की बैटरी 2 दिन तक का बैकअप देती है।
यह फोन Android 16 पर आधारित One UI 8.5 पर काम करेगा। कंपनी 6 सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ 6 वर्ष तक सेक्युरिटी अपडेट देगी। फोन में बहुत सारे AI फीचर्स दिए गए हैं।
Samsung Galaxy A37 5G के फीचर्स
Samsung Galaxy A37 5G Awesome Lavender, Awesome Graygreen, और Awesome Charcoal जैसे 3 कलर्स में लॉन्च हुआ है। इस फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन पर Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
इस स्मार्टफोन में Exynos 1480 प्रोसेसर लगाया गया है। यह फोन 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज, 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट में पेश हुआ है।
इस फोन में भी ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 MP का वाइड कैमरा, 8 MP का अल्ट्रा वाइड और 5 MP का मैक्रो कैमरा लगाया गया है। तो वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फ़ी के लिए फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इस फोन में भी 5000 mAh की बैटरी लगाई गई है जिसके लिए 45W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। सैमसंग के अनुसार फोन की बैटरी 2 दिन तक का बैकअप देती है।
यह फोन भी Android 16 पर आधारित One UI 8.5 पर काम करेगा। कंपनी 6 सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ 6 वर्ष तक सेक्युरिटी अपडेट देगी।
कीमत और उपलब्धता
Samsung Galaxy A57 5G के 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 56,999 रुपये और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 62,499 रुपये है।
Samsung Galaxy A37 5G के 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये, 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत 47,499 रुपये और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये है।
Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G दोनों फोन सैमसंग की भारतीय आधिकारिक साइट के साथ देश भर में मौजूद सैमसंग के सभी रिटेल स्टोर और अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर के जरिए खरीदे जा सकेंगे। इसके अलावा यह दोनों फोन फ्लिपकार्ट, एमेजोन, रिलायंस डिजिटल और क्रोमा जैसे सभी ऑनलाइन नेटवर्क पर भी उपलब्ध रहेंगे। फोन फिलहाल प्री ऑर्डर के लिए सैमसंग की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध हो चुके हैं।