
इस समय देश भर में नवरात्रि, गुडी पड़वा और उगादी की सेल चल रही है। इस कारण स्मार्टफोन से लेकर टीवी, फ्रिज, एसी तक सब बंपर ऑफर के साथ मिल रहे हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं Croma पर चल रही फेस्टिवल सेल के बारे में। इस सेल में टीवी पर 70 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे ग्राहक टीवी बेहद सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
कौन से टीवी पर मिल रहा बंपर ऑफर
क्रोमा की सेल में Samsung 100″ Neo QLED 4K TV पर 70 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है। बता दें इस टीवी की कीमत 13,36,600 रुपये है लेकिन क्रोमा की इस सेल में यह टीवी 70 प्रतिशत के डिस्काउंट के बाद 4,00,980 का हो जाता है। इसके बाद बैंक और ईएमआई ऑफर भी उपलब्ध है जिससे टीवी की कीमत करीब 30,000 रुपये और कम हो जाती है। इससे ग्राहक 13 लाख से अधिक की कीमत वाले इस टीवी को मात्र 3,84,990 रुपये में खरीद सकते हैं।
यह ऑफर देश भर के सभी क्रोमा रिटेल स्टोर के साथ ऑनलाइन स्टोर पर भी मौजूद है। Croma के अनुसार यह ऑफर 31 मार्च 2026 को खत्म होगा।
इस टीवी में 100 इंच की स्क्रीन पर अल्ट्रा HD 4K OLED डिस्प्ले मिलता है। टीवी में 144 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह टीवी सैमसंग के Tizen ओएस पर चलता है। इसमें 3840 X 2160 पिक्सल पर रेजॉल्यूशन मिलता है। टीवी में शानदार साउन्ड के लिए 20W के स्पीकर लगाए गए हैं जो Dolby Atmos टेक्नोलॉजी से लेस है। इस टीवी में 2 यूएसबी पॉर्ट्स और 4 एचडीएमआई पॉर्ट्स लगाए गए हैं।
इस टीवी के साथ सोलर सेल वाला रिमोट मिलता है, जो धूप से भी चार्ज हो जाता है। रिमोट में नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब के साथ सैमसंग टीवी प्लस के भी विशेष बटन दिए गए हैं।