X Down: थमी ‘एक्स’ की रफ्तार, घंटों परेशान रहे यूजर्स, अब सर्विस बहाल


Last Updated:

एलन मस्क के मालिकाना हक वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) में बुधवार को शाम तकनीकी खराबी आ गई थी. अब ताजा अपडेट यह है कि X की सर्विसेज धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं और यूजर्स अपनी फीड देख पा रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

X Down: थमी 'एक्स' की रफ्तार, घंटों परेशान रहे यूजर्स, अब सर्विस बहालZoom

सोशव मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हुआ डाउन

नई दिल्ली. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स बुधवार की शाम को अचानक डाउन हो गया, जिससे दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स परेशान रहे. दुनिया भर के हजारों यूजर्स को इसे एक्सेस करने में दिक्कत आई. कई लोगों की टाइमलाइन लोड नहीं हो रही थी और शेयर किए गए लिंक भी नहीं खुल रहे थेय हालांकि अब प्लेटफॉर्म फिर से सामान्य हो गया है और पोस्ट्स दिखाई देने लगे हैं.

आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर (DownDetector) के मुताबिक, रात 8:17 बजे से ही यूजर्स ने प्लेटफॉर्म एक्सेस करने में परेशानी की शिकायत शुरू कर दी थी. रात 8:30 बजे तक भारत में करीब 4,500 से ज्यादा यूजर्स ने अपनी शिकायत दर्ज कराई. सिर्फ भारत ही नहीं, अमेरिका में भी पिछले 30 मिनट में 14,000 से ज्यादा यूजर्स ने आउटेज की रिपोर्ट की थी.

क्या हुआ था?

  • फीड रिफ्रेश नहीं हो रही: यूजर्स को नोटिफिकेशन तो मिल रहे हैं, लेकिन टाइमलाइन अपडेट करने पर Something went wrong, try again का मैसेज आ रहा है.
  • मोबाइल ऐप पर एरर: मोबाइल यूजर्स को Cannot retrieve posts at this time (इस समय पोस्ट नहीं देख सकते) का एरर दिख रहा है.
  • लिंक्स नहीं खुल रहे: प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए लिंक्स और फीड्स को एक्सेस करने में भी समस्या हो रही है.
  • कई बार रिफ्रेश करने के बाद भी नई पोस्ट लोड नहीं हो रही थीं.

ग्लोबल था असर
यह समस्या सिर्फ भारत तक सीमित नहीं थी, बल्कि एक ग्लोबल आउटेज था. आंकड़ों के मुताबिक, भारत में 55% लोग मोबाइल ऐप पर और 37% लोग वेबसाइट के जरिए इस दिक्कत का सामना कर रहे थे. जब X ठप हुआ, तो हमेशा की तरह लोग दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जाकर मीम्स शेयर करने लगे और एक-दूसरे से पूछने लगे कि क्या उनका ट्विटर भी बंद है. फिलहाल कंपनी की ओर से इस तकनीकी खराबी का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है.

पहले भी डाउन हो चुका है एक्स
यह पहली बार नहीं है जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X डाउन हुआ हो. इससे पहले भी कई बार इसकी सर्विसेज डाउन हो चुकी हैं. इसी साल जनवरी में दुनियाभर में X कुछ घंटों के लिए ठप हो गया था, जिससे हजारों यूजर्स को काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी.

About the Author

विनय कुमार झा

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment