8 अगस्त से Flipkart पर स्मार्टफोन ऑफर की बारिश! iPhone, Pixel और Galaxy पर मिलेंगे धमाकेदार डिस्काउंट


अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो थोड़ा रुकना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है. फ्लिपकार्ट ने अपनी Freedom Day Sale 2026 की घोषणा कर दी है, जिसमें iPhone, Samsung Galaxy और Google Pixel जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़े डिस्काउंट मिलने वाले हैं. कंपनी ने सेल शुरू होने से पहले ही कई फ्लैगशिप फोन की ऑफर कीमतें टीज कर दी हैं. इसके अलावा बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के जरिए कीमत और भी कम हो सकती है.

आइए जानते हैं फ्लिपकार्ट Freedom Day Sale 2026 की तारीख, ऑफर्स और किन स्मार्टफोन्स पर कितनी छूट मिलेगी.

फ्लिपकार्ट ने Google Pixel 10 सीरीज की ऑफर कीमतों का खुलासा कर दिया है. Google Pixel 10 को 62,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जबकि Pixel 10a की कीमत 50,999 रुपये होगी. वहीं Pixel 10 Pro 99,999 रुपये और Pixel 10 Pro XL 1,14,999 रुपये में उपलब्ध होगा.

iPhone भी सस्ते में

ऐपल iPhone सीरीज पर भी बढ़ियां ऑफर्स मिलेंगे. iPhone 17 की शुरुआती कीमत करीब 7x,900 रुपये, iPhone 17 Pro की 1,2x,900 रुपये और iPhone 17 Pro Max की 1,3x,900 रुपये रहने की उम्मीद है. इसके अलावा iPhone Air करीब 9x,900 रुपये, iPhone 16 करीब 6x,900 रुपये और iPhone 15 करीब 5x,900 रुपये में मिल सकता है. बैंक ऑफर और पुराने फोन के एक्सचेंज से कीमत और कम हो सकती है.

सैमसंग के कई स्मार्टफोन्स पर भी शानदार डिस्काउंट मिलेगा. Galaxy S25 की कीमत 59,999 रुपये, Galaxy S25 FE की 49,999 रुपये, Galaxy S26 5G की 79,999 रुपये और Galaxy S26 Ultra 5G की 1,30,999 रुपये रखी गई है. फोल्डेबल फोन खरीदने वालों के लिए Galaxy Z Fold8 1,70,999 रुपये में उपलब्ध होगा.

इसके अलावा:

Galaxy A36 5G – 26,999 रुपये

Galaxy F70e 5G – 13,999 रुपये

Galaxy A37 5G – 36,499 रुपये

Galaxy A57 5G – 51,499 रुपये

फ्लिपकार्ट Freedom Day Sale 2026 कब शुरू होगी?

फ्लिपकार्ट फ्रीडम डे सेल 8 अगस्त 2026 से शुरू होगी. हालांकि फ्लिपकार्ट Plus, फ्लिपकार्ट ब्लैक मेंबर और फ्लिपकार्ट क्रेडिट कार्ड रखने वाले ग्राहकों को 7 अगस्त से ही सेल का एक्सक्लूसिव अर्ली एक्सेस मिलेगा.

बैंक ऑफर से मिलेगा अतिरिक्त डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट ने पुष्टि की है कि SBI Credit Card से भुगतान करने पर चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. हालांकि यह ऑफर सभी प्रोडक्ट्स पर लागू नहीं होगा और इसके साथ कुछ शर्तें भी होंगी. इसलिए खरीदारी से पहले ऑफर की पूरी जानकारी जरूर देख लें.

खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये फ्लिपकार्ट Freedom Day Sale 2026 प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का अच्छा मौका साबित हो सकती है.



Source link

0Shares