5 साल चलकर भी पुराना नहीं होगा ऐसा है ये नया फोन, मिलेगी 5100mAh बैटरी और 50MP सेल्फी कैमरा


Powered by :

Last Updated:

Sharp Aquos R11 लॉन्च हो गया है. स्मार्टफोन में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट, 50MP ट्रिपल कैमरा, 3600 निट्स OLED डिस्प्ले, 5100mAh बैटरी और Android 16 का सपोर्ट मिलता है। जानें कीमत और सभी फीचर्स.

ख़बरें फटाफट

5 साल चलकर भी पुराना नहीं होगा ऐसा है ये नया फोन, मिलेगी 5100mAh बैटरी और 50MPZoom

50MP सेल्फी कैमरा, 512GB स्टोरेज और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती, लॉन्च हुआ नया फोन

शार्प ने जापान में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन शार्प Aquos R11 लॉन्च कर दिया है. ये कंपनी की Aquos R सीरीज का लेटेस्ट मॉडल है, जिसमें दमदार कैमरा, हाई-ब्राइटनेस डिस्प्ले और फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस जैसे फीचर्स दिए गए हैं. नया स्मार्टफोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो शानदार कैमरा, बेहतरीन डिस्प्ले और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट चाहते हैं.

शार्प Aquos R11 में 6.5 इंच का फुल HD+ Pro IGZO OLED डिस्प्ले मिलता है. यह स्क्रीन 1Hz से 240Hz तक के अडैप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का एक्सपीरिएंस काफी स्मूद हो जाता है. खास बात ये है कि डिस्प्ले 3600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देने में सक्षम है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है.

परफॉर्मेंस के लिए फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 12GB LPDDR5X रैम और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है. यह कॉम्बिनेशन मल्टीटास्किंग, गेमिंग और हैवी ऐप्स के इस्तेमाल के दौरान शानदार एक्सपीरिएंस प्रदान करता है.

कैमरे के तौर पर शार्प Aquos R11 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50.3 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आता है. इसके अलावा 50.3 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 38.5 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी मौजूद है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 50.3 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.

बैटरी की बात करें तो स्मार्टफोन में 5100mAh की बैटरी मिलती है, जो 36W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. फोन Android 16 पर चलता है और कंपनी ने इसमें 3 बड़े Android अपडेट और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है.

कितनी है कीमत?
डिवाइस में Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. इसके अलावा IPX5, IPX8, IPX9 और IP6X रेटिंग के साथ यह पानी और धूल से भी सुरक्षित रहता है. शार्प Aquos R11 की कीमत जापान में 1,63,899 येन (करीब 96,000 रुपये) रखी गई है. ये स्मार्टफोन Ivory, Navy और Terracotta कलर में उपलब्ध होगा.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link