36 घंटे बैटरी और डुअल डिवाइस सपोर्ट, लेनेवो के नए Earbuds बने चर्चा का विषय, मिलेगा प्रीमियम डिजाइन


Powered by :

Last Updated:

लेनेवो ने नए Yoga True Wireless Noise Cancelling ईयरबड्स लॉन्च किए हैं. इनमें 40dB ANC, 12.2mm ड्राइवर, 36 घंटे तक बैटरी लाइफ, फास्ट चार्जिंग और डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं. जानें कीमत और सभी खासियतें.

ख़बरें फटाफट

36 घंटे बैटरी और डुअल डिवाइस सपोर्ट, Lenovo के नए Earbuds बने चर्चा का विषयZoom

Lenovo के नए वायरलेस Earbuds में मिलेगा प्रीमियम डिजाइन और लंबी बैटरी लाइफ

लेनेवो ने अपने Yoga प्रोडक्ट सीरीज़ को बढ़ाने हुए नए योगा ट्रू वायरलेस नॉइस कैंसेलिंग ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं. कंपनी ने इन ईयरबड्स को फिलहाल चीन में पेश किया है. नए TWS ईयरबड्स उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं जो शानदार साउंड क्वालिटी, बेहतर कॉलिंग एक्सपीरिएंस और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं. लेनेवो के इन ईयरबड्स में 40dB तक की Active Noise Cancellation (ANC), 12.2mm डायनेमिक ड्राइवर और 36 घंटे तक की बैटरी लाइफ जैसे कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं.

लेनेवो योगा ट्रू वायरलेस नॉइस कैंसेलिंग ईयरबड्स  की कीमत चीन में 599 युआन (करीब 8,300 रुपये) रखी गई है. हालांकि शुरुआती ऑफर के तहत इन्हें 509 युआन (करीब 7,200 रुपये) में खरीदा जा सकता है. कंपनी ने इन्हें ऑफ-व्हाइट कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है.

नहीं आता है शोर
ऑडियो क्वालिटी की बात करें तो ईयरबड्स में 12.2mm डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं, जो दमदार और क्लियर साउंड देने का दावा करते हैं. इसके साथ 40dB तक की ANC तकनीक आसपास के शोर को कम करने में मदद करती है, जिससे म्यूजिक सुनने और कॉलिंग का एक्सपीरिएंस बेहतर हो जाता है.

कॉलिंग के लिए हर ईयरबड में तीन माइक्रोफोन दिए गए हैं. लेनेवो का कहना है कि इनमें वॉयसप्रिंट रिकग्निशन और एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे आपकी आवाज बैकग्राउंड शोर से अलग होकर साफ सुनाई देती है. यह फीचर ऑनलाइन मीटिंग्स और वीडियो कॉल्स के दौरान काफी उपयोगी साबित हो सकता है.

कनेक्टिविटी के मामले में भी लेनेवो ने कई सुविधाएं दी हैं. ईयरबड्स लेनेवो Yoga PC के साथ इंस्टेंट पेयरिंग सपोर्ट करते हैं. इसके अलावा डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी की मदद से यूजर्स एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट रह सकते हैं और ट्रिपल-टैप जेस्चर के जरिए आसानी से स्विच कर सकते हैं.

बैटरी लाइफ की बात करें तो ANC बंद होने पर ईयरबड्स 7 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देते हैं, जबकि चार्जिंग केस के साथ कुल बैटरी बैकअप 36 घंटे तक पहुंच जाता है. फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की मदद से केवल 10 मिनट चार्ज करने पर 2 घंटे तक म्यूजिक सुना जा सकता है.

IPX4 रेटिंग के साथ आने वाले ये ईयरबड्स पसीने और हल्के पानी के छींटों से भी सुरक्षित रहते हैं. ऐसे में लेनेवो योगा ईयरबड्स प्रीमियम फीचर्स वाले नए वायरलेस ईयरबड्स की तलाश कर रहे यूजर्स के लिए एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकते हैं.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link