Last Updated:
ऐपल 2027 में अपने सबसे बड़े प्रोडक्ट लॉन्च की तैयारी कर सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी AI कैमरा वाले AirPods, फोल्डेबल iPhone और iPhone की 20वीं सालगिरह के लिए खास मॉडल पेश कर सकती है. जानिए इन आने वाले ऐपस डिवाइसेज से जुड़ी सभी अहम जानकारी.
Phone की 20वीं सालगिरह पर Apple ला सकता है खास मॉडल, साथ में नए AirPods भी
ऐपल के प्रोडक्ट भले ही हर कोई न खरीद पाए लेकिन इन्हें देखने का इंतजार लगभग सभी लोगों को होता है. इसी बीच पता चला है कि ऐपल आने वाले सालों में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में बड़े बदलाव करने की तैयारी कर रहा है. नई रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी 2027 में कैमरा से लैस AirPods लॉन्च कर सकती है. यह डिवाइस ऐपल की AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पॉलिसी का अहम हिस्सा माना जा रहा है.
खास बात यह है कि इन नए एयरपॉड्स के साथ कंपनी फोल्डेबल iPhone और iPhone की 20वीं एनिवर्सिरी के लिए एक विशेष मॉडल भी पेश कर सकती है.
रिपोर्ट के मुताबिक, ऐपल का नया कैमरा AirPods मौजूदा वायरलेस ईयरबड्स से काफी अलग होगा. इसमें कैमरा सेंसर दिए जाने की उम्मीद की जा रही है, जो AI फीचर्स को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं.
माना जा रहा है कि ये डिवाइस आसपास के वातावरण को समझने और यूजर्स को ज्यादा स्मार्ट और पर्सनल एक्सपीरिएंस देने में सक्षम होगी. हालांकि कंपनी ने अभी तक इस प्रोडक्ट से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है.
2027 में मिलेगा बड़ा सरप्राइज़
बताया जा रहा है कि ऐपल 2027 में अपने इतिहास की सबसे बड़ी प्रोडक्ट लॉन्च सीरीज की तैयारी कर रहा है. इसी दौरान कंपनी का पहला फोल्डेबल iPhone भी बाजार में दस्तक दे सकता है. लंबे समय से फोल्डेबल iPhone को लेकर चर्चाएं चल रही हैं और अब माना जा रहा है कि यह डिवाइस आखिरकार 2027 में लॉन्च हो सकती है.
इसके अलावा ऐपल iPhone की 20वीं सालगिरह के मौके पर एक खास एडिशन iPhone भी पेश कर सकता है. कंपनी इस डिवाइस में नए डिजाइन, एडवांस्ड कैमरा सिस्टम और लेटेस्ट AI फीचर्स शामिल कर सकती है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐपल इन सभी डिवाइसों के लिए नई जेनरेशन के चिपसेट पर भी काम कर रहा है, जिन्हें मॉडर्न सिलिकॉन मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी पर तैयार किया जाएगा.
iOS 28 पर चल रहा है काम
सॉफ्टवेयर के तौर पर भी ऐपल बड़े बदलाव की तैयारी में है. पता चला है कि कंपनी iOS 28 पर काम कर रही है, जिसे 2027 में पेश किया जा सकता है. ये अपडेट AI बेस्ड फीचर्स और ज्यादा स्मार्ट Siri एक्सपीरिएंस के साथ आ सकता है. हाल ही में ऐपल ने iOS 27 की घोषणा की थी, जिसमें सिरी को पहले से ज्यादा सक्षम बनाने पर जोर दिया गया है.
फिलहाल कैमरा AirPods, फोल्डेबल iPhone और दूसरे डिवाइसों को लेकर सामने आई जानकारी लीक और रिपोर्ट्स पर बेस्ड है. ऐसे में लॉन्च के समय फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में बदलाव देखने को मिल सकता है. फिर भी इतना तय है कि 2027 ऐपल और उसके यूजर्स के लिए बेहद खास साल साबित हो सकता है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें