16 साल के छात्र ने ऐपल को चौंकाया! एंड्रॉयड पर चला दिए AirPods के फीचर्स, फ्री है LibrePods ऐप


Last Updated:

गुरुग्राम के 16 साल के छात्र Kavish Devar ने LibrePods ऐप बनाया है, जिससे Android और Linux यूजर्स एयरपॉड्स के खास फीचर्स जैसे ईयर डिटेक्शन, नॉइस कंट्रोल और बैटरी स्टेटस का फायदा उठा सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

16 साल के छात्र ने ऐपल को चौंकाया! एंड्रॉयड पर चला दिए AirPods के फीचर्सZoom

बिना iPhone AirPods चलाने का नया तरीका

ऐपल के एयरपॉड्स आमतौर पर ऐपल डिवाइसेज़ के साथ ही अपने सभी फीचर्स के साथ बेहतर तरीके से काम करते हैं. लेकिन अब एक भारतीय छात्र ने इस सीमा को तोड़ने की कोशिश की है. गुरुग्राम के 16 साल के छात्र Kavish Devar ने LibrePods नाम का ए n क फ्री ऐप बनाया है, जो एंड्रॉयड और लीनूक्स यूजर्स को एयरपॉड्स के एडवांस फीचर्स इस्तेमाल करने की सुविधा देता है.

लीब्रेपॉड्स की मदद से अब एंड्रॉयड यूज़र्स भी ईयर डिटेक्शन, हेड जेस्चर, नॉइस कंट्रोल और बैटरी स्टेटस जैसे फीचर्स का फायदा उठा सकते हैं, जो पहले सिर्फ आईफोन या ऐपल डिवाइसेज़ तक सीमित थे. ये ऐप एयरपॉड्स को इस तरह ‘ट्रिक’ करता है कि उन्हें लगे वे किसी ऐपल डिवाइस से कनेक्टेड हैं, जिससे कई छिपे हुए फीचर्स अनलॉक हो जाते हैं.

इस ऐप की सबसे खास बात है कंर्वसेशनल अवेरनेस, जो यूजर के बोलते ही म्यूजिक की आवाज़ अपने आप कम कर देता है. इसके अलावा यूजर्स आसानी से नॉइस कैंसेलेशन मोड बदल सकते हैं, हेडफोन का नाम कस्टमाइज़ कर सकते हैं और अपनी जरूरत के मुताबिक एक्सेसिबिलिटी सेटिंग्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

मिलते हैं नए फीचर्स
लीब्रेपॉड्स में हियरिंग एड मोड और मल्टी-डिवाइस कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो इसे और ज्यादा इस्तेमाल बनाते हैं. ये ऐप खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो एयरपॉड्स का पूरा एक्सपीरिएंस लेना चाहते हैं लेकिन आईफोन इस्तेमाल नहीं करते.

हालांकि, अभी इस ऐप की कुछ सीमाएं भी हैं. सभी फीचर्स हर एयरपॉड्स मॉडल पर काम नहीं करते. सबसे अच्छा एक्सपीरिएंस एयरपॉड्स प्रो और एयरपॉड्स मैक्स पर मिलता है. साथ ही, कई एंड्रॉयड डिवाइसेज़ में इसे चलाने के लिए रूटींग और एक्सपोस्ड फ्रेमवर्क की जरूरत पड़ सकती है, जो हर यूजर के लिए आसान नहीं है.

गिटहब ने भी इस प्रोजेक्ट को सराहा है, जिससे Kavish Devar को नई पहचान मिली है. कुल मिलाकर, LibrePods एक शानदार इनोवेशन है, जो टेक्नोलॉजी को ज्यादा ओपन और सभी के लिए सुलभ बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकता है.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment