2026 में स्मार्टफोन मार्केट में एक बार फिर बड़ा धमाका होने वाला है, क्योंकि गूगल अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज गूगल पिक्सल 11 के साथ वापसी करने की तैयारी कर रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार कंपनी चार मॉडल लॉन्च कर सकती है- Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold. हालांकि कंपनी ने अभी तक ऑफिशियल तौर पर कुछ कंफर्म नहीं किया है, लेकिन लीक्स ने पहले ही कई अहम जानकारियां सामने ला दी हैं.
लीक्स के मुताबिक गूगल Pixel 11 सीरीज की लॉन्च टाइमलाइन को लेकर थोड़ा कन्फ्यूजन है. कुछ रिपोर्ट्स में मार्च का जिक्र किया गया है, जबकि ज्यादातर जानकारी बताती है कि ये सीरीज 17 अगस्त से 25 अगस्त 2026 के बीच लॉन्च हो सकती है. इसके बाद इन फोन्स की सेल सितंबर के मध्य तक शुरू होने की उम्मीद है.
गूगल पिक्सल 11 के फीचर्स…
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो गूगल पिक्सल 11 में 6.6 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा, जबकि प्रो मॉडल्स में यह 144Hz तक जा सकता है. इस बार कंपनी नया गूगल टेंसर G6 चिपसेट दे सकती है, जो 2nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगा और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ हीटिंग को भी कम करेगा. इसके साथ 12GB तक RAM और 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज मिलने की संभावना है, जो इसे एक पावरफुल फ्लैगशिप बनाएगा.
बैटरी की बात करें तो Pixel 11 में 5,500mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 45W या 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी. सॉफ्टवेयर के मामले में यह फोन Android 17 पर रन कर सकता है, हालांकि यह गूगल I/O 2026 के बाद ही पूरी तरह कंफर्म होगा.
कैमरा सेगमेंट में भी गूगल अपने मजबूत इमेज प्रोसेसिंग के लिए जाना जाता है, और इस बार Pixel 11 में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 48MP का अल्ट्रा-वाइड और 12MP का टेलीफोटो लेंस शामिल होगा.
कीमत की बात करें तो गूगल Pixel 11 की शुरुआती कीमत भारत में करीब ₹79,990 से ₹85,000 के बीच हो सकती है. वहीं Pixel 11 Pro की कीमत लगभग ₹1,11,999 और Pixel 11 Pro XL की कीमत ₹1,19,999 तक जा सकती है.
कुल मिलाकर, गूगल Pixel 11 सीरीज एक बार फिर प्रीमियम सेगमेंट में Apple और Samsung को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार दिख रही है. अगर आप कैमरा, सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाले स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे हैं, तो यह सीरीज आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है.