₹12 हजार से कम में तगड़े फीचर्स! 6 साल नहीं होगा पुराना, Redmi A7 Pro 5G बना नया सस्ता फोन


रेडमी A7 Pro 5G को भारत में ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया गया है. ये बजट सेगमेंट में आने वाला एक नया 5G स्मार्टफोन है, जो बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लंबे समय तक अपडेट सपोर्ट जैसे फीचर्स के साथ आता है.

फोन में 6.9 इंच का बड़ा HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. साथ ही इसमें 800 निट्स की ब्राइटनेस और TUV Low Blue Light सर्टिफिकेशन भी मिलता है, जिससे आंखों पर कम असर पड़ता है.

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
रेडमी A7 Pro 5G में 6nm पर आधारित Unisoc T8300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 4GB LPDDR4x RAM और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है.

ये फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है और कंपनी ने इसमें 4 साल के एंड्रॉयड अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है, जो इस प्राइस रेंज में बड़ी बात है.

कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ एक सेकेंडरी सेंसर भी मौजूद है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.

बैटरी और कनेक्टिविटी
पावर के लिए फोन में 6,300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसके अलावा इसमें 7W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है.

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, GPS, USB Type-C और OTG जैसे फीचर्स दिए गए हैं. साथ ही यह IP52 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है. इस स्मार्टफोन में AI फीचर्स जैसे Google Gemini और Circle to Search भी मिलते हैं, जो यूजर एक्सपीरिएंस को और स्मार्ट बनाते हैं.

कीमत और उपलब्धता
रेडमी A7 Pro 5G की शुरुआती कीमत ₹11,499 रखी गई है, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है. वहीं 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹12,499 है. ये स्मार्टफोन ब्लैक, मिस्ट ब्लू और सनसेट ऑरेन्ज कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा. इसकी बिक्री 15 अप्रैल से फ्लिपकार्ट और शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी.

अगर आप कम बजट में एक बड़ा डिस्प्ले, लंबी बैटरी और 5G सपोर्ट वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो रेडमी A7 Pro 5G एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. खासकर इसकी 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट सपोर्ट इसे बाकी बजट फोन्स से अलग बनाती है.



Source link