कंपनी ने बताया है कि ये तीनों ही लैपटॉप भारत में सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर और अधिकृत ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. Ultra और Pro मॉडल एक ही रंग में आते हैं, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल दो रंग विकल्पों में उपलब्ध हैं. नए Galaxy Book 6 सीरीज के लैपटॉप Intel के लेटेस्ट Panther Lake प्रोसेसर से लैस हैं, जो बड़ी फाइलों को भी आसानी से डाउनलोड और अपलोड करने की क्षमता रखते हैं.
एक चार्जिंग में 30 घंटे चलेगी बैटरी
सैमसंग ने इस लैपटॉप की शुरुआती कीमत 1,27,990 रुपये रखी है. सैमसंग इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (एमएक्स बिजनेस) रजू पुल्लन का कहना है कि गैलेक्सी बुक 6 सीरीज बेजोड़ स्पीड और पावर को भरोसेमंद एआई के साथ जोड़ती है, जिससे वर्कफ्लो आसान हो जाता है. नई कूलिंग आर्किटेक्चर 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ और शानदार मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस के साथ क्रिएटिविटी और एफिशिएंसी बढ़ाती है. गैलेक्सी बुक 6 सीरीज विंडोज 11 प्रो और कोपायलट+पीसी के साथ आती है.
60 फीसदी तेज परफॉर्मेंस
गैलेक्सी बुक 6 सीरीज इंटेल के अल्ट्रा सीरीज 3 प्रोसेसर इंटेल 18A पर आधारित है, जो हाई-स्पीड सीपीयू, जीपीयू और एनपीयू परफॉर्मेंस देता है, जिससे फास्ट प्रोसेसिंग, स्मूद मल्टीटास्किंग और रिस्पॉन्सिव एआई मिलती है. इन प्रोसेसर में 16 कोर तक होते हैं, जो पिछली पीढ़ी की तुलना में 60% तेज सीपीयू परफॉर्मेंस देते हैं. इससे इमेज क्लीनअप, इंस्टेंट ट्रांसलेशन और इंटेलिजेंट सर्च के लिए 50 TOPS तक सपोर्ट करता है और ये सभी काम तुरंत बिना क्लाउड पर निर्भर हुए किए जा सकते हैं. परफॉर्मेंस को मैक्सिमाइज करने के लिए सैमसंग ने एडवांस्ड कूलिंग आर्किटेक्चर डिजाइन की है.
फास्ट चार्जिंग और लास्ट परफॉर्मेंस
गैलेक्सी बुक 6 अल्ट्रा और प्रो सीरीज में सैमसंग की सबसे लंबी चलने वाली गैलेक्सी बुक बैटरी है, जो 30 घंटे तक वीडियो प्लेबैक देती है (पिछली पीढ़ी से 5 घंटे ज्यादा). इसमें लगी सुपर-फास्ट चार्जिंग से सिर्फ 30 मिनट में 63% बैटरी लाइफ वापस मिल जाती है, जिससे काम बिना रुके चलता है. इसके अल्ट्रा और प्रो मॉडल में बैलेंस्ड साउंड के लिए ऑप्टिमाइज्ड स्पीकर प्लेसमेंट है. गैलेक्सी बुक6 अल्ट्रा में छह स्पीकर हैं, जिसमें Dolby Atmos के साथ चार फोर्स-कैंसलिंग वूफर और दो ट्वीटर हैं, जो क्रिस्प हाई ऑक्टेव और पावरफुल बेस देते हैं. बैक-टू-बैक वूफर हाई वॉल्यूम पर स्टेबिलिटी बनाए रखता है. गैलेक्सी बुक 6 लैपटॉप सिर्फ 15.4 मिलीमीटर मोटा, जबकि बुक 6 प्रो 11.9 मिलीमीटर है.