Vivo ने भारत में अपने कई स्मार्टफोन की कीमत बढ़ा दी है. अब कंपनी के कई पॉपुलर मॉडल पहले से 1,000 रुपये से लेकर 4,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं. ये नई कीमतें 21 अप्रैल से लागू हो चुकी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बढ़ती कंपोनेंट लागत, सप्लाई चेन की दिक्कतें और विदेशी मुद्रा में बदलाव इसकी बड़ी वजह हो सकते हैं.
सबसे बड़ा असर वीवो T5x पर देखने को मिला है. इस फोन के सभी वेरिएंट्स की कीमत 4,000 रुपये तक बढ़ा दी गई है. अब इसका 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 22,999 रुपये में मिल रहा है, जो पहले 18,999 रुपये का था. वहीं 8GB + 128GB मॉडल अब 24,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट 26,999 रुपये में उपलब्ध है.
वीवो V70 की कीमत भी बढ़ी है. इसका 8GB + 256GB वेरिएंट अब 55,999 रुपये में मिल रहा है, जो पहले 51,999 रुपये था. वहीं 12GB + 256GB मॉडल अब 59,999 रुपये का हो गया है. वीवो V70 पर भी 4,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इसका 8GB + 256GB मॉडल अब 49,999 रुपये में और 12GB + 256GB वेरिएंट 53,999 रुपये में बिक रहा है.
वीवो के Y सीरीज़ के भी दाम बढ़े
Y सीरीज के फोन भी इससे पीछे नहीं रहे. वीवो Y400 का 8GB + 128GB मॉडल अब 28,999 रुपये में और 8GB + 256GB मॉडल 31,999 रुपये में उपलब्ध है. वहीं वीवो Y51 Pro की कीमत भी बढ़कर 27,999 रुपये और 30,999 रुपये तक पहुंच गई है.
वीवो Y31 5G में भी कीमत बढ़ी है. इसका 4GB + 128GB वेरिएंट अब 19,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि 6GB + 128GB मॉडल 23,999 रुपये का हो गया है.
टिप्स्टर के मुताबिक, आने वाले महीनों में स्मार्टफोन की कीमतें और बढ़ सकती हैं. खासकर Snapdragon 7 Gen 4 जैसे नए प्रोसेसर वाले फोन्स 50,000 रुपये से ऊपर जा सकते हैं. अगर आप नया वीवो स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब आपको पहले से ज्यादा बजट तैयार रखना पड़ सकता है.