रेडमी K90 अल्ट्रा की एंट्री तय! 8000mAh बैटरी के साथ मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग, टिकी हैं सबकी नजरें


Powered by :

Last Updated:

Redmi K90 Ultra के जल्द लॉन्च होने की चर्चा है. लीक्स के मुताबिक इसमें 8000mAh या उससे बड़ी बैटरी, 165Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 100W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है. जानिए संभावित कीमत और फीचर्स.

ख़बरें फटाफट

रेडमी K90 अल्ट्रा की एंट्री तय! 8000mAh बैटरी के साथ मिलेगी 100W फास्ट चार्जिगZoom

165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग के साथ लॉन्च हो सकता है Redmi K90 Ultra

शाओमी जल्द ही अपना नया गेमिंग-फोकस्ड स्मार्टफोन Redmi K90 Ultra लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी ने कंफर्म किया है कि ये फोन इसी महीने चीन में पेश किया जाएगा. हालांकि लॉन्च डेट का खुलासा अभी नहीं किया गया है, लेकिन चीन में इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है. माना जा रहा है कि यह फोन पिछले साल आए रेडमी K80 अल्ट्रा का अपग्रेडेड वर्जन होगा.

लीक्स के मुताबिक, रेडमी K90 अल्ट्रा में 6.89 इंच का LTPS OLED डिस्प्ले मिल सकता है. ये स्क्रीन 1.5K रेजोलूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकती है, जिससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग का एक्सपीरिएंस काफी स्मूद हो सकता है. फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रीमियम मेटल फ्रेम भी मिलने की उम्मीद है.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम का दमदार स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया जा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फोन खासतौर पर गेमर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है. बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें एक्टिव कूलिंग सिस्टम और कूलिंग फैन भी दिया जा सकता है, जिससे लंबे समय तक गेम खेलने पर फोन ज्यादा गर्म नहीं होगा. इसके अलावा, यह एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चल सकता है और IP68 रेटिंग के साथ आ सकता है.

कैसा होगा कैमरा?
कैमरे की बात करें तो फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि माना जा रहा है कि इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है.

बैटरी इस फोन की सबसे बड़ी खासियत हो सकती है. लीक्स के  मुताबिक, Redmi K90 अल्ट्रा में 8000mAh या उससे बड़ी बैटरी मिल सकती है. साथ ही 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है, जिससे इतनी बड़ी बैटरी को कम समय में चार्ज किया जा सकेगा.

कीमत कितनी होगी?
कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत करीब 3,000 चीनी युआन (लगभग 41,000 रुपये) हो सकती है. अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो ये फोन बड़ी बैटरी और गेमिंग फीचर्स के साथ प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश कर सकता है.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link