इनफिनिक्स ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन इनफिनिक्स स्मार्ट 20 लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस फोन को आकर्षक डिजाइन, बड़े डिस्प्ले, AI फीचर्स और दमदार बैटरी के साथ पेश किया है. खास बात ये है कि फोन में Ultra Link फीचर दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स बिना मोबाइल नेटवर्क के भी सीमित दूरी तक कॉलिंग और मैसेजिंग कर सकेंगे.
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की शुरुआती कीमत 12,499 रुपये रखी गई है. इसका 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट 12,499 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 13,999 रुपये है. ये स्मार्टफोन क्लाउडलाइन ब्लू, पोलारिस, टाइटेनियम, शैडो ब्लैक और सनलाइक ऑरेन्ज कलर ऑप्शन में आएगा. फोन की बिक्री 12 जून से Flipkart पर शुरू होगी. कंपनी बैंक ऑफर्स के तहत 500 रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी दे सकती है.
कैसे हैं फोन के स्पेसिफिकेशंस
फोन में 6.78 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 700 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. स्क्रीन में Always-On Display और Dynamic Bar जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. कंपनी का दावा है कि यह डिस्प्ले गीले और तैलीय हाथों से भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.
परफॉर्मेंस के लिए इनफिनिक्स स्मार्ट 20 में मीडियाटेक हीलियो G81 Ultimate प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ माली-G52 GPU, 4GB LPDDR4X रैम और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है. ये स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड XOS 16 पर चलता है. इसमें Folax वॉयस असिस्टेंट आधारित AI Writing, AI Studio, AI Eraser, AI Wallpaper Generator और डॉक्यूमेंट स्कैनिंग जैसे कई AI फीचर्स दिए गए हैं.
फोटोग्राफी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. कैमरा में Super Night Mode, Portrait Mode, Dual Video, Vlog Mode और AI Camera जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं.
मिलती है जबरदस्त बैटरी
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 में 5,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है. फोन को IP64 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है. यानी कि इनफिनिक्स स्मार्ट 20 बजट सेगमेंट में एडवांस फीचर्स और AI टूल्स के साथ एक मजबूत ऑप्शन बनकर सामने आया है.