आजकल 50 हजार से 1 लाख तक के प्रीमियम फोन खरीदना आम बात हो गई है. लेकिन सोचिए – 2-3 साल बाद जब नया फोन लेना पड़े तो पुराना फोन कितने में बिकेगा? और फोन कितने साल तक स्मूथ चलेगा? यहीं आईफोन और एंड्रॉयड के बीच सबसे बड़ा फर्क आता है. अगर आप पैसे लगाने से पहले ये जान लें तो हजारों रुपये बचा सकते हैं.
रीसेल वैल्यू में आईफोन आगे- 2026 के लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईफोन 2 साल बाद भी अपनी कीमत का 60-70% रख लेता है. मतलब अगर आपने 80 हजार का आईफोन खरीदा तो 2 साल बाद आसानी से 48-56 हजार में बेच सकते हैं. वहीं प्रीमियम एंड्रॉयड फोन (जैसे सैमसंग गैलेक्सी S सीरीज) सिर्फ 45-55% वैल्यू रख पाते हैं. गूगल पिक्सल तो और कम, करीब 40-50%.
भारत में कैशिफाई जैसे प्लेटफॉर्म पर भी आईफोन 16 प्रो मैक्स का बायबैक 96 हजार तक मिल जाता है, जबकि सैमसंग S25 अल्ट्रा 87,500 तक.
कारण? आईफोन की ब्रांड वैल्यू, ज्यादा डिमांड और लंबे सॉफ्टवेयर अपडेट. एंड्रॉयड फोन जल्दी डेप्रिशिएट हो जाते हैं क्योंकि नए मॉडल्स तेजी से आते हैं.
उम्र (लॉन्गेविटी) में भी आईफोन मजबूत
आईफोन 5-7 साल तक नियमित iOS अपडेट और सिक्योरिटी पैच मिलते हैं. परफॉर्मेंस, बैटरी हेल्थ और सिक्योरिटी लंबे समय तक बनी रहती है. 4-5 साल पुराना आईफोन भी आज भी स्मूथ चलता है.
प्रीमियम एंड्रॉयड फोन (सैमसंग, पिक्सल) अब 7 साल तक अपडेट देने का वादा करते हैं, लेकिन ज्यादातर ब्रांड्स 3-4 साल OS अपडेट और 4-5 साल सिक्योरिटी देते हैं. उसके बाद स्पीड कम हो जाती है, ऐप्स सपोर्ट बंद हो जाता है और बैटरी जल्दी खराब होती है.नतीजा? 3 साल बाद फोन पुराना लगने लगता है.
कौन सा चुनें?
आईफोन चुनें अगर: लंबे समय तक एक ही फोन चलाना है, अच्छे रीसेल वैल्यू चाहिए और आसान, स्मूथ अनुभव पसंद है.
एंड्रॉयड चुनें अगर: ज्यादा कस्टमाइजेशन, सस्ते ऑप्शन्स या फोल्डेबल फोन चाहिए. लेकिन रीसेल और उम्र में थोड़ा कमजोर.
सुझाव
50 हजार से ज्यादा खर्च कर रहे हो तो सिर्फ कैमरा या डिस्प्ले न देखें. रीसेल वैल्यू और सॉफ्टवेयर सपोर्ट चेक करें. अच्छे कंडीशन में रखें तो आईफोन आपके पैसे को ज्यादा सुरक्षित रखेगा.
प्रीमियम फोन खरीदना निवेश है, सिर्फ गैजेट नहीं. 2026 में भी आईफोन रीसेल वैल्यू और लंबी उम्र में एंड्रॉयड से आगे है. सही चुनाव से 2-3 साल बाद भी आपका फोन अच्छे दाम में बिकेगा और बिना परेशानी के चलेगा. पैसे लगाने से पहले ये दो बातें जरूर याद रखें – वैल्यू और उम्र.