बैक पैनल पर जलेगी लाइट, आ रहा है ऐसा नया फोन,खरीदने से पहले ही मिल रहा है ₹7,000! जानें कैसे


इनफिनिक्स ने अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन इनफिनिक्स Note 60 Pro के भारत लॉन्च की पुष्टि कर दी है. ये फोन 13 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और इसे फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकेगा. प्री-बुकिंग ऑफर्स- कंपनी ने फोन के लिए प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है, जिसमें ग्राहकों को ₹7,000 तक के फायदे मिल सकते हैं.

इसमें ₹3,999 का MagSafe स्पीकर फ्री, ₹3,000 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और एक साल की अडिशनल वारंटी शामिल है. साथ ही, 12 महीने तक नो-कॉस्ट EMI और ‘Buy Now Pay Later’ ऑप्शन भी दिया जा रहा है.

खास डिजाइन और एक्टिव मैट्रिक्स डिस्प्ले
इनफिनिक्स Note 60 Pro का डिजाइन काफी यूनिक होने वाला है. इसमें Nothing ग्लिफ जैसी Active Matrix Display दी गई है, जो कैमरा मॉड्यूल के पास मौजूद होगी. यह डॉट-मैट्रिक्स स्क्रीन कॉल, मैसेज, बैटरी, चार्जिंग, मौसम और नोटिफिकेशन जैसी जानकारी दिखाएगी.

इसके अलावा, इसमें मिनी-गेम्स, पिक्सल पेट्स और म्यूजिक विजुअलाइजेशन जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं. फोन में प्रीमियम टच के लिए एल्युमिनियम फ्रेम भी दिया जा सकता है.

दमदार डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
फोन में 6.78-इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक की ब्राइटनेस होगी. साथ ही Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी मिल सकता है.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो 8GB/12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आएगा.

कैमरा और बैटरी
कैमरा सेटअप में 50MP का मेन सेंसर और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलने की उम्मीद है. वहीं सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है. बैटरी की बात करें तो इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी.

क्या यह फोन खास होगा?

इनफिनिक्स Note 60 Pro अपने सेगमेंट में डिजाइन, फीचर्स और बैटरी के मामले में अलग पहचान बना सकता है. खासकर इसका Glyph जैसा डिस्प्ले और हाई रिफ्रेश रेट इसे यूनीक बनाते हैं. अगर आप मिड-रेंज में कुछ नया और अलग तलाश रहे हैं, तो यह स्मार्टफोन आपके लिए एक दिलचस्प विकल्प हो सकता है.



Source link