घूमने-फिरने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब Maps करेगा बात! AI से खोजें अपनी पसंद की लोकेशन


Last Updated:

गूगल मैप्स का नया ‘Ask Maps’ फीचर भारत में लॉन्च हो गया है, जिससे यूज़र्स अब नैचुरल भाषा में सवाल पूछकर अपनी पसंद की जगह ढूंढ सकते हैं. यह फीचर AI और रियल-टाइम डेटा की मदद से स्मार्ट सुझाव देता है…

ख़बरें फटाफट

घूमने-फिरने ध्यान दें, अब Maps करेगा बात! AI से खोजें अपनी पसंद की लोकेशनZoom

अब Maps करेगा बात! AI से खोजें अपनी पसंद की लोकेशन

गूगल मैप्स ने भारत में अपना नया ‘Ask Maps’ फीचर लॉन्च कर दिया है. ये फीचर यूज़र्स को ऐप के अंदर ही बातचीत के जरिए जगह खोजने की सुविधा देता है. यह फीचर आम सर्च से अलग है, क्योंकि इसमें आप सीधे अपनी जरूरत और मूड के हिसाब से सवाल पूछ सकते हैं.

आज के समय में लोग सिर्फ ‘restaurant near me’ जैसे कीवर्ड नहीं, बल्कि खास अनुभव ढूंढते हैं- जैसे शांत जगह, फोटो लेने के लिए लोकेशन या घूमने के लिए अच्छा रूट. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए Google ने ये AI-बेस्ड फीचर पेश किया है, जो ज्यादा पर्सनल और स्मार्ट रिजल्ट देता है.

क्या है Ask Maps फीचर?
Ask Maps एक कन्वर्सेशनल सर्च फीचर है, जो AI और रियल-टाइम डेटा का इस्तेमाल करता है. यह कम्युनिटी रिव्यू, Popular Times, और लोकल इवेंट्स जैसी जानकारी को मिलाकर यूज़र को सही सुझाव देता है. इसमें आपको Gemini जैसे चैटबॉक्स का अनुभव मिलता है, जहां आप टाइप या बोलकर सवाल पूछ सकते हैं.

कैसे करें इस्तेमाल?

  1. गूगल मैप्स ऐप खोलें
  2. ‘Ask’ बटन पर टैप करें
  3. चैटबॉक्स में अपना सवाल लिखें या बोलें
  4. आपको तुरंत सुझाव मिल जाएंगे

क्या-क्या पूछ सकते हैं?

  1. शांत और कम भीड़ वाली जगह कहां मिलेगी
  2. फोटो खींचने के लिए बेस्ट लोकेशन
  3. वॉकिंग रूट जो खूबसूरत हो
  4. ट्रैवल के लिए पूरा प्लान
  5. खाने के लिए सही रेस्टोरेंट

क्यों है यह फीचर खासयट

यट ,।यह फीचर सिर्फ सर्च नहीं करता, बल्कि आपकी पसंद, समय और लोकेशन को समझकर रिजल्ट देता है. इससे यूज़र्स को ज्यादा पर्सनल और बेहतरीन एक्सपीरिएंस मिलता है.

आगे क्या उम्मीद?
Ask Maps फीचर दिखाता है कि गूगल मैप्स अब सिर्फ नेविगेशन ऐप नहीं रहा, बल्कि एक स्मार्ट ट्रैवल और एक्सप्लोरेशन टूल बन रहा है. आने वाले समय में इसमें और एडवांस AI फीचर्स जुड़ सकते हैं.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link