गर्मियों के मौसम के लिए लॉन्च हुआ Hyundai Creta समर एडिशन, जानिए सभी फीचर्स और कीमत



Hyundai Creta Summer Edition: कंपनी की एक बेहद लोकप्रिय कम्पैक्ट SUV है। वर्ष 2015 में अपने लॉन्च के बाद से ये लगातार डिमांड में बनी रहती है। गर्मियों के सीजन को देखते हुए अब हुंडई मोटर इंडिया ने Creta का नया समर एडिशन लॉन्च कर दिया है। इस नए वेरिएंट में कंपनी ने कई खास और अच्छे फीचर्स दिए हैं जिन्हें हम आपको बताने जा रहे हैं। 

हुंडई क्रेटा समर एडिशन के कुल 6 नए वेरिएंट आए हैं जो पेट्रोल और डीजल के अलग अलग मॉडल में मौजूद है। इनमें EX Summer Edition, EX(O) Summer Edition, S(O) Summer Edition, S(O) Knight Summer Edition, SX Summer Edition, SX Premium Summer Edition के नाम शामिल हैं।  

हुंडई क्रेटा के समर एडिशन के अलग अलग वेरिएंट में अलग अलग फीचर्स दिए गए हैं। 

CRETA EX Summer Edition- इसमें स्मार्ट की (Key) के साथ पुश बटन स्टार्ट दिया गया है। 

CRETA EX(O) Summer Edition- इस वेरिएंट में सबसे ज्यादा फीचर्स दिए गए हैं। इसमें क्वाड बीम LED हेडलैंप, LED टेल लैंप, Horizon LED पोजिशनिंग लैंप और DRLs, आगे और पीछे के नए LED टर्न इंडिकेटर, स्मार्ट की (Key), पुश बटन स्टार्ट, पीछे की खिड़की के लिए सनशेड, R16 (D=405.6 mm) डुअल टोन स्टाइल वाले स्टील व्हील, गतिशील दिशानिर्देश (Dynamic Guidelines) के साथ रियर कैमरा दिया गया है। 

CRETA S(O) Summer Edition and CRETA S(O) Knight Summer Edition- इन दोनों वेरिएंट में डैशकैम को जोड़ा गया है। 

CRETA SX Summer Edition-  इसमें डैशकैम के साथ 10.25 इंच का मल्टी डिस्प्ले डिजिटल क्लस्टर भी लगाया गया है। 

CRETA SX Premium Summer Edition- इसमें भी 10.25 इंच का मल्टी डिस्प्ले डिजिटल क्लस्टर है। इसके साथ वेरिएंट में सराउंड व्यू मॉनिटर (SVM), ब्लाइंड-स्पॉट व्यू मॉनिटर (BVM) और फ्रंट पार्किंग सेंसर्स लगाए गए हैं। 

हुंडई क्रेटा समर एडिशन के एक्स शोरूम की कीमत 12.06 लाख रुपये से शुरू होकर 17.89 लाख तक जाती है।    



Source link