- नॉइस कैंसिलिंग हेडफोन बाहरी शोर रोककर स्पष्ट ध्वनि देते हैं।
- एक्टिव नॉइस कैंसिलिंग लगातार कम आवृत्ति का शोर रोकती है।
- माइक्रोफोन बाहर का शोर सुनकर इन्वर्टेड तरंगें बनाता है।
- पैसिव नॉइस अचानक तेज आवाजें ब्लॉक करने में मदद करती है।
How Noise Cancelling Headphones Work: हेडफोन को इसलिए यूज किया जाता है कि वह बाहर के शोर को खत्म कर दे और कानों तक एकदम क्लियर और शानदार क्वालिटी वाली साउंड पहुंचाएं. आप भले ही कमरे के अंदर बैठे हैं, लेकिन खिड़की-दरवाजे बंद कर बाहर सड़क से आ रहे शोर को एकदम ब्लॉक नहीं कर सकते. इसीलिए नॉइस कैंसिलिंग हेडफोन इतने पॉपुलर हो गए हैं. ये बाहर के शोर को एकदम ब्लॉक कर सकते हैं, जिससे आप सफर के दौरान या अपने घर में काम करते क्लियर साउंड का मजा ले सकते हैं, लेकिन ये काम करते कैसे हैं? आज हम उस सीक्रेट के बारे में जानेंगे, जिससे ये बाहर के नॉइस को ब्लॉक कर देते हैं.
क्या है Noise Cancelling Headphones का सीक्रेट?
अगर आप बेस्ट क्वालिटी वाले हेडफोन खरीदते हैं तो इसमें पैसिव और एक्टिव नॉइस कैंसिलिंग मिलती है, जिससे बैकग्राउंड नॉइस लगभग पूरी तरह खत्म हो जाता है. पैसिव नॉइस कैंसिलिंग (PNC) और एक्टिव नॉइस कैंसिलिंग (ANC) दोनों ही अलग-अलग प्रोसेस होती हैं. PNC में कानों को पूरी तरह कवर कर साउंड को ब्लॉक किया जाता है. आमतौर पर सभी हेडफोन में कुछ हद तक PNC का यूज होता है. इसकी एफिशिएंसी इस बात पर डिपेंड करती है कि इसमें लगा मैटेरियल कौन-सा है और यह कानों को कितनी अच्छी तरह कवर कर रहा है. PNC से अचानक होने वाली और जोर की आवाजों को फिल्टर किया जा सकता है.
ANC प्रोसेस में क्या होता है?
PNC से उलट ANC एक पावर्ड सिस्टम है. जब इसे एक्टिवेट किया जाता है तो बिल्ट-इन माइक्रोफोन की मदद से एम्बिएंट साउंड को मॉनिटर करता है. जब कोई साउंड इन माइक तक पहुंचती है तो इसे हेडफोन के प्रोसेसर के पास भेज दिया जाता है. प्रोसेसर इसका इन्वर्टेड वर्जन तैयार करता है. फिर इन इन्वर्टेड साउंडवेव्ज को हेडफोन में प्ले किया जाता है. जब ये बाहर के शोर से मिलती है तो दोनों साउंडवेव्स एक-दूसरे को कैंसिल कर देती हैं. ANC लगातार आने वाले लो-फ्रीक्वैंसी शोर जैसे जहाज के इंजन और घर के बाहर से गुजरते ट्रैफिक के शोर को फिल्टर करने में सबसे कामयाब माने जाते हैं. यह सिस्टम कुत्तों के भौंकने जैसे अचानक और तीखे शोर को फिल्टर नहीं कर सकते. इसके लिए PNC प्रोसेस काम आती है, जो हाई-फ्रीक्वैंसी नॉइस को ब्लॉक कर देती है. इस तरह PNC और ANC दोनों साथ मिलकर लगभग हर तरह के शोर को ब्लॉक कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें-
क्या iPhone बन गया है बर्थ कंट्रोल डिवाइस? रिसर्च में चौंकाने वाला दावा