कम कीमत में बड़ा डिस्प्ले और लंबी बैटरी, मात्र ₹7,399 में मिल जाएगा ये नया एंड्रॉयड फोन


लावा ने अपने बजट स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए लावा बोल्ड N2 Lite को भारत में लॉन्च कर दिया है. ये फोन बोल्ड N2 सीरीज़ का नया और किफायती मॉडल है, जो खासतौर पर एंट्री-लेवल यूज़र्स के लिए डिजाइन किया गया है.

आज के समय में ₹10,000 से कम के स्मार्टफोन्स में भी यूज़र्स बेहतर बैटरी, बड़ा डिस्प्ले और स्मूथ सॉफ्टवेयर की उम्मीद करते हैं. लावा बोल्ड N2 लाइट इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया गया है.

कीमत और उपलब्धता
लावा बोल्ड N2 लाइट की कीमत ₹7,399 रखी गई है. हालांकि, ₹400 के कूपन डिस्काउंट के साथ इसे और सस्ते में खरीदा जा सकता है. इसके अलावा, दो फोन खरीदने पर ₹500 का अडिशनल डिस्काउंट भी मिल रहा है. ये स्मार्टफोन 10 अप्रैल से अमेज़न पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और कोलर गोल्ड और निलगिरी ब्लू कलर ऑप्शन में आएगा.

कैसे हैं फोन के सभी फीचर्स
लावा बोल्ड N2 लाइट फोन में 6.75-इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc 9863A ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है. इसके साथ 3GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है, जिसे microSD कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है.

कैमरा और डिजाइन
फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का AI डुअल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है, जो सुरक्षा को बेहतर बनाता है.

बैटरी और बाकी फीचर्स
पावर के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 4.2, USB Type-C और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स मिलते हैं.

क्या यह फोन खरीदना चाहिए?
अगर आप ₹8,000 के अंदर एक बेसिक स्मार्टफोन चाहते हैं, जिसमें बड़ी बैटरी और क्लीन एक्सपीरिएंस मिले, तो लावा Bold N2 Lite एक अच्छा विकल्प हो सकता है.



Source link