Bigme New Phone: अगर ट्राईफोल्ड फोन को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर कंपनियां एक जैसे ही डिजाइन वाले फोन लॉन्च कर रही है. ऐसा लगने लगा था कि डिजाइन के मामले में स्मार्टफोन पीक पर पहुंच गए है, लेकिन एक कंपनी ने अपने अनोखे फोन के साथ धमाका कर दिया है. Bigme कंपनी एक ऐसा फोन ला रही है, जिसमें दो अलग-अलग डिस्प्ले टेक्नोलॉजी को यूज किया जाएगा. इसकी एक झलक ने ही टेक इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है. यह फोन जल्द ही लॉन्च होने के लिए तैयार है. आइए जानते हैं कि इसमें क्या खास होने वाला है और यह सबसे अलग कैसे होगा.
Bigme फोन में अलग-अलग कामों के लिए अलग-अलग डिस्प्ले
बिगमी एक ऐसा फोन ला रही है, जिसमें color e-ink और ट्रेडिशनल LCD डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का मिक्स देखने को मिलेगा. दावा किया जा रहा है कि ऐसे फंक्शन वाला यह दुनिया का पहला फोन होगा. इसमें लगे LCD डिस्प्ले को ऐप्स, वीडियो और गेम्स जैसे प्राइमरी कामों के लिए यूज किया जाएगा, जबकि color e-ink पैनल को रीडिंग, नोटिफिकेशन और वेब ब्राउजिंग जैसे उन कामों के लिए डिजाइन किया गया है, जिनमें कम पावर की जरूरत पड़ती है.
इसका क्या फायदा होगा?
इस फोन का सबसे बड़ा फायदा बैटरी लाइफ में देखने को मिलेगा. दरअसल, E-ink डिस्प्ले बहुत कम बैटरी की खपत करते हैं. ऐसे में आर्टिकल पढ़ने, मैसेज और नोटिफिकेशन चेक करने से फोन की बैटरी पर कोई असर नहीं पड़ेगा. इसका एक और फायदा कंफर्ट से भी जुड़ा हुआ है. E-ink का आंखों पर बुरा असर नहीं पड़ता और कई घंटों के इस्तेमाल के बाद भी आंखों को थकान महसूस नहीं होती. यह फीचर उन लोगों के बहुत काम आ सकता है, जो फोन को ई-रीडर के तौर पर ज्यादा यूज करते हैं.
क्या पहले नहीं आए ऐसे फोन?
अलग-अलग डिस्प्ले टेक्नोलॉजी वाला कॉन्सेप्ट एकदम नया नहीं है. इससे पहले भी YotaPhone जैसे फोन ने डुअल डिस्प्ले के साथ एक्सपेरिमेंट किया था, लेकिन बिगमी के फोन में यूज होने वाली color e-ink इस तरह के कॉन्सेप्ट में नई है. इसके अलावा बिगमी के फोन की टाइमिंग भी इसे सफल बनाने में मदद कर सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि लोग अब फोन को रीडिंग और कई घंटों तक चलने वाले टास्क के लिए भी यूज करने लगे हैं. इसके लिए उन्हें कम पावर खर्च करने वाले और आंखों के लिए आरामदायक फोन की जरूरत महसूस होने लगी है.
ये भी पढ़ें-
Galaxy S24 Ultra पर डिस्काउंट की बरसात, यहां मिल रहा है 25,000 रुपये का डिस्काउंट