अभी तो आया था Samsung का ये प्रीमियम फोन, अभी ही हो गया ₹15000 सस्ता, लूट मच गई


Powered by :

Last Updated:

Samsung Galaxy S26 Ultra अब भारत में 15,000 रुपये तक की छूट के साथ उपलब्ध है. अमेज़न पर मिल रहे बैंक ऑफर्स और डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 1,24,999 रुपये तक पहुंच गई है. जानिए पूरी डील और फीचर्स.

ख़बरें फटाफट

अभी तो आया था Samsung का ये प्रीमियम फोन, अभी ही हो गया ₹15000 सस्ता, लूट मचीZoom

फ्लैगशिप फोन खरीदने का सही समय? Galaxy S26 Ultra पर बड़ा डिस्काउंट

सैमसंग का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 Ultra अब पहले के मुकाबले काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है. कंपनी का यह प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च के समय 1,39,999 रुपये की कीमत पर आया था, लेकिन अब ई-कॉमर्स अमेज़न पर इस पर बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है. बैंक ऑफर्स और इंस्टेंट छूट को मिलाकर ग्राहक इस फोन पर कुल 15,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं.

अगर आप लंबे समय से Galaxy S26 Ultra खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो यह डील आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. फिलहाल Amazon पर यह स्मार्टफोन 1,30,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. यानी लॉन्च कीमत के मुकाबले सीधे 9,000 रुपये की कटौती की गई है. इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर और भी छूट भी मिल रही है.

Samsung Galaxy S26 Ultra पर कितना डिस्काउंट?
अमेज़न पर उपलब्ध ऑफर के तहत HSBC क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वाले ग्राहकों को 6,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा. इसके बाद Galaxy S26 Ultra की प्रभावी कीमत घटकर 1,24,999 रुपये रह जाती है.

वहीं HDFC Bank क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 4,500 रुपये और ICICI Bank क्रेडिट कार्ड धारकों को 4,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है. ऐसे में अलग-अलग बैंक ऑफर्स के आधार पर ग्राहक अच्छी बचत कर सकते हैं.

Samsung Galaxy S26 Ultra में क्या है खास?
सैमसंग गैलेक्सी S26 Ultra कंपनी का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन माना जाता है. इसमें हाई-एंड प्रोसेसर, दमदार कैमरा सिस्टम और S Pen सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. यह फोन उन यूजर्स के लिए खास है जो फोटोग्राफी, वीडियो रिकॉर्डिंग, मल्टीटास्किंग और प्रोडक्टिविटी के लिए एक फ्लैगशिप डिवाइस चाहते हैं.

इसके अलावा सैमसंग अपने प्रीमियम स्मार्टफोन्स के लिए लंबे समय तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट भी देता है, जिससे फोन कई सालों तक नया जैसा अनुभव देता है.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link