अब AI से होगी शॉपिंग! Google Gemini के नए फीचर्स से मिनटों में ढूंढें सबसे सस्ता और बेस्ट सामान, जानिए पूरा तरीका


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • Circle to Search से पसंद के प्रोडक्ट तुरंत ढूंढें.

Google Gemini AI Features: टेक दिग्गज Google ने भारत में अपने यूजर्स के लिए AI से लैस नए शॉपिंग फीचर्स पेश किए हैं. ये सुविधाएं Google Gemini ऐप, सर्च के AI मोड और सर्कल टू सर्च में उपलब्ध हैं. इनका मकसद है कि आप कम मेहनत में सही और बेहतर खरीदारी का फैसला ले सकें. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि इन AI टूल्स का सही फायदा कैसे उठाया जाए तो यहां आसान भाषा में पूरी गाइड दी गई है.

Gemini ऐप से बदल जाएगा शॉपिंग का तरीका

अब Google Gemini सिर्फ चैटिंग तक सीमित नहीं है. आप सीधे चैट के दौरान ही प्रोडक्ट्स सर्च, तुलना और खरीद सकते हैं. इस फीचर के जरिए आपको मिलते हैं अलग-अलग वेबसाइट्स के प्रोडक्ट लिस्टिंग, कीमतों की तुलना (Price Comparison), खरीदने के लिए डायरेक्ट लिंक, भरोसेमंद और अपडेटेड जानकारी (Shopping Graph के जरिए). इससे आपको बार-बार अलग-अलग साइट्स खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Gemini से स्मार्ट शॉपिंग कैसे करें?

अगर आप इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:

  • अपने स्मार्टफोन में Google Gemini ऐप खोलें
  • सामान्य भाषा में अपनी जरूरत लिखें जैसे “शादी के लिए अच्छे आउटफिट सुझाओ”
  • “टेक पसंद करने वाले भाई के लिए गिफ्ट आइडियाज बताओ”
  • AI द्वारा दिए गए जवाब को ध्यान से देखें
  • नीचे स्क्रॉल करके अलग-अलग प्रोडक्ट्स की कीमत और खरीदने के ऑप्शन देखें
  • जरूरत पड़े तो आगे सवाल पूछकर और बेहतर सुझाव लें
  • आप इसमें हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में सवाल कर सकते हैं.

Google Search के AI Mode में नया शॉपिंग अनुभव

Google ने अपने सर्च के AI मोड को भी काफी एडवांस बना दिया है. अब आप सामान्य तरीके से सवाल पूछ सकते हैं और AI आपको देगा विजुअल रिजल्ट (तस्वीरों के साथ), कीमत की जानकारी, स्टॉक और उपलब्धता. अगर आप दो या ज्यादा प्रोडक्ट्स में कन्फ्यूज हैं तो AI खुद एक तुलना तालिका बनाकर आपको फर्क समझा देगा वो भी यूजर रिव्यू के आधार पर. फिलहाल यह फीचर अंग्रेजी में उपलब्ध है लेकिन जल्द ही हिंदी में भी आने वाला है.

Circle to Search से तुरंत ढूंढें पसंदीदा प्रोडक्ट

Google का Circle to Search फीचर अब और ज्यादा स्मार्ट हो गया है.

अगर आपको सोशल मीडिया या कहीं भी स्क्रीन पर कोई प्रोडक्ट पसंद आता है, तो उसे सर्कल करें, टैप करें या स्क्रिबल करें, AI तुरंत उस प्रोडक्ट और उससे जुड़े बाकी आइटम्स पहचान लेगा. आपको मिलेंगे मिलते-जुलते प्रोडक्ट्स और खरीदने के ऑप्शन. इससे शॉपिंग और स्टाइल इंस्पिरेशन दोनों आसान हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें:

Amazon Kindle Update: अमेजन का बड़ा फैसला, पुराने किंडल डिवाइस पर 20 मई से बंद होगी Kindle Store सेवा



Source link