अगर आपके बच्चे का गूगल अकाउंट है तो तुरंत चेक करें ये नई सेटिंग्स, कंपनी ने दिया है बड़ा अपडेट


गूगल ने हाल ही में बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए एक जरूरी अपडेट जारी किया है. अब पैरेंट्स को अपने बच्चे की गूगल Search हिस्ट्री और पर्सनलाइज्ड रेकमेंडेशन्स पर ज्यादा बेहतर कंट्रोल मिल गया है.

गूगल की ओर से भेजे गए एक ईमेल में साफतौर पर बताया गया है कि कंपनी सेटिंग्स को अपडेट कर रही है, ताकि माता-पिता और बच्चे दोनों को सेव की गई हिस्ट्री और व्यक्तिगत सिफारिशों पर ज्यादा अधिकार मिल सके.

नई सुविधाएं क्या हैं?

1- सर्च हिस्ट्री पर बेहतर कंट्रोल

अब आप आसानी से तय कर सकते हैं कि आपके बच्चे की सर्च हिस्ट्री कितने समय तक सेव रहेगी. ऑटो डिलीट का ऑप्शन भी उपलब्ध है.

2-पर्सनलाइज्ड रेकमेंडेशन्स

गूगल अब बच्चों को अनुचित या अनावश्यक सुझाव कम दिखाएगा. पैरेंट्स इन सिफारिशों को सीमित या पूरी तरह बंद भी कर सकते हैं.

3-Auto-delete सेटिंग्स

आप चुन सकते हैं कि सर्च हिस्ट्री, YouTube हिस्ट्री आदि कितने दिनों बाद खुद-ब-खुद डिलीट हो जाए.

4-मीडिया सेविंग कंट्रोल

बच्चे कौन सी फोटो, वीडियो या मीडिया सेव कर सकता है, इस पर भी पैरेंट्स की नजर रहेगी.

यह अपडेट क्यों जरूरी है?

  • आजकल बच्चे बहुत छोटी उम्र से ही स्मार्टफोन और इंटरनेट का इस्तेमाल शुरू कर देते हैं. ऐसे में उनकी सर्च हिस्ट्री, देखे गए वीडियो और सुझाए गए कंटेंट पर नजर रखना जरूरी हो गया है.
  • गूगल के इस नए अपडेट से पैरेंट्स को थोड़ी राहत मिलेगी और बच्चों की डिजिटल सुरक्षा मजबूत होगी.

कैसे चेक करें नई सेटिंग्स?
अपने गूगल अकाउंट में जाएं> Data & Privacy सेक्शन में जाएं > Web & App Activity या Child’s Account Settings में नई सुविधाएं दिखेंगी.

गूगल समय-समय पर यूजर्स खासकर बच्चों की प्राइवेसी को ध्यान में रखकर नए फीचर्स लाता रहता है. ये अपडेट उन सभी पैरेंट्स के लिए बहुत काम का है जो अपने बच्चों की ऑनलाइन एक्टिविटी पर नजर रखना चाहते हैं.

अगर आपके बच्चे का गूगल अकाउंट है तो तुरंत इस ईमेल को चेक करें और नई प्राइवेसी सेटिंग्स को अपनी जरूरत के अनुसार लागू कर लें. इससे बच्चे सुरक्षित और सही कंटेंट का आनंद ले सकेंगे.



Source link