Wi-Fi Router: आज के समय में स्मार्टफोन के साथ-साथ इंटरनेट भी लोगों की जरूरत बन चुकी है. अब ज्यादातर लोग घरों में वाई-फाई का इस्तेमाल करते हैं जिससे उन्हें तेज इंटरनेट स्पीड मिल सके. इसके अलावा अब ज्यादातर ऑफिस, मॉल या पब्लिक प्लेस में भी वाई-फाई का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन अक्सर कहा जाता है कि रात में सोने के समय वाई-फाई बंद कर देना चाहिए. लेकिन क्या इससे सच में बिजली बचती है या फिर राउटर की लाइफ कम हो जाती है. आइए जानते हैं कि क्या है इसकी सच्चाई.
क्या बार-बार Router बंद करने से खराब हो जाता है
ज्यादातर एडवांस Wi-Fi Router इस तरह डिजाइन किए जाते हैं कि उन्हें लंबे समय तक लगातार चलाया जा सके. दिन-रात Router का चालू रहना नॉर्मल बात होती है और इससे उसकी लाइफ पर कोई फर्क भी नहीं पड़ता है.
हालांकि, अगर आप दिन में कई बार Router को ऑन-ऑफ करते हैं तो पावर सर्किट और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स पर कुछ असर जरूर देखने को मिल सकता है. इससे बार-बार बिजली कटने और आने से डिवाइस पर एक्सट्रा लोड पड़ सकता है.
क्या Wi-Fi Router बंद करने से बचती है बिजली
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Wi-Fi Router बहुत ज्यादा बिजली खपत नहीं करता है. आमतौर पर एक नॉर्मल Router करीब 5 से 15 वॉट तक बिजली का इस्तेमाल करते हैं. अगर इसे रोजाना रात में 7-8 घंटे के लिए बंद किया जाए तो बिजली की थोड़ी बचत जरूर हो सकती है.
हालांकि, ये बचत इतनी बड़ी नहीं होती कि आपके बिजली बिल में बहुत बड़ा अंतर दिखाई दे. एक महीने में कुछ रुपये तक की ही बचत हो सकती है. इसलिए सिर्फ बिजली बचाने के लिए Router बंद कोई समझदारी नहीं होती है.
क्या रात में बंद करना चाहिए Route
बता दें कि अगर आपका Router ऐसी जगह रखा है जहां गर्मी ज्यादा होती है तो उसे कभी-कभी बंद करके ठंडा होने देना फायदेमंद हो सकता है. इससे ओवरहीटिंग की समस्या कम हो सकती है. इसके अलावा, अगर आप कई दिनों तक घर से बाहर रहने वाले हैं तो Router बंद करना आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है. इससे बिजली की बचत भी होगी और डिवाइस भी सुरक्षित रहेगा. लेकिन अगर आप रोज रात को केवल 7-8 घंटे के लिए Router बंद करते हैं तो इससे कोई बड़ा फायदा नहीं मिलता है.